[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AI का जादू, बहन का प्यार; घर से दूर हो तो क्या, बनवाओ डिजिटल राखी इस बार!

AI का जादू, बहन का प्यार; घर से दूर हो तो क्या, बनवाओ डिजिटल राखी इस बार!

0
AI का जादू, बहन का प्यार; घर से दूर हो तो क्या, बनवाओ डिजिटल राखी इस बार!
Happy Raksha Bandhan 2025

AI Rakhi for Raksha Bandhan 2025: कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार है. भाई-बहनों के लिए ये त्योहार सबसे खास होता है. सालों से बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हुए आ रही हैं और भाई बदले में बहन को शगुन देता आ रहा है. लेकिन अब ये सालों पुरानी रीति रिवाज बदल रही है. भाई-बहनों के रिश्ते वही हैं पर उनके प्यार जताने का तरीका बदल रहा है. क्योंकि, अब राखी सिर्फ कलाई में बांधने तक नहीं रह गया बल्कि डिजिटल और वर्चुअल तरीके से भी मनाया जाने लगा है. दरअसल, काम और पढ़ाई को लेकर कोई न कोई भाई-बहन घर से दूर है. किसी को काम से छुट्टी नहीं मिल रही तो कोई पढ़ाई के कारण घर से दूर है. ऐसे में भाई-बहन की इस दूरी को मिटाने का काम डिजिटल राखी कर रही है. जी हां, अब पारंपरिक राखी धीरे-धीरे डिजिटल होते जा रहे हैं. जिसमें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मदद कर रहा है.

AI टूल्स की मदद से रक्षा बंधन होगा खास

दरअसल, AI और एनिमेशन टूल्स के जरिए आप अपने भाई की कलाई पर राखी बना सकती हैं. साथ ही एक प्यारा सा छोटा वीडियो बना कर अपने भाई को भेज सकती हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर राखी के त्योहार को खास बना सकती हैं. इसके लिए आपको बस AI के किसी भी टूल्स पर बस Prompt देना है. जिसके बाद AI आपको आपके भाई के हाथ पर राखी बंधी हुई फोटो बना कर आपको दे देगा. हालांकि, इसके लिए आपको सही-सही Prompt देना होगा.

ChatGPT को बता दें इमेज का ये Prompt

अगर आप ChatGPT से इमेज बनाना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए पहले ChatGPT ओपन कर लें. फिर इसके बाद अपने भाई की फोटो अपलोड कर उसमें प्रॉम्प्ट दें. Prompt में लिखे ‘convert this brother-sister photo in which sister is tying a Rakhi to her brother.’ अगर आप चाहे तो हिंदी में भी प्रॉम्प्ट दे सकती हैं. इसके लिए लिखें ‘अपलोड किये गए तस्वीर से एक ऐसा फोटो बनाओ जिसमें बहन भाई को राखी बांध रही हो.’ प्रॉम्प्ट डालते ही चैटजीपीटी आपको इमेज बना कर दे देगा. जिसे आप अपने भाई के साथ और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकती हैं. आप चाहे तो इस तरह के इमेज Google Gemini से भी बनवा सकती हैं. इसी तरह का प्रॉम्प्ट देकर.

AI राखी की इमेज बनवाकर भेज सकती हैं

इसके अलावा आप चाहे तो सिर्फ राखी की इमेज AI से बनवा कर भी सीधे अपने भाई को भेज सकती हैं. इसके लिए आपको बस प्रॉम्प्ट डालना होगा फिर बाकी काम AI कर देगा. आप अपने भाई के पसंद वाली राखी भी बनवा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Idea: जब बहन को देंगे ये गैजेट्स, तो चेहरे पर आएगी मुस्कान और कहेंगी- ‘वाह भाई हो तो ऐसा!’

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Ideas: राखी पर बहन को दें खास गैजेट्स का तोहफा, स्टाइल के साथ मिलेगा सेफ्टी का टच

Previous article लेखक, कवि और पत्रकारों पर हमला निंदनीय
Next article 70 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका का प्रथम डोज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel