[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology एआई इम्पैक्ट समिट में दिखी Qualcomm के AI ह्यूमनॉइड रोबोट की पहली झलक, जानें इसकी खासियत

एआई इम्पैक्ट समिट में दिखी Qualcomm के AI ह्यूमनॉइड रोबोट की पहली झलक, जानें इसकी खासियत

0
एआई इम्पैक्ट समिट में दिखी Qualcomm के AI ह्यूमनॉइड रोबोट की पहली झलक, जानें इसकी खासियत
Qualcomm AI ह्यूमनॉइड रोबोट

16 फरवरी से नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इवेंट में अमेरिका की सेमीकंडक्टर कंपनी Qualcomm ने अपनी पूरी रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी स्टैक पेश की. यह प्लेटफॉर्म भारत में पहली बार दिखाया गया है. इससे पहले कंपनी ने इसे जनवरी में Consumer Electronics Show में पेश किया था. कंपनी ने यहां हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और AI को मिलाकर तैयार किया गया पूरा सॉल्यूशन दिखाया. 

Qualcomm का कहना है कि यह एक एंड-टू-एंड प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद फिजिकल AI सिस्टम्स को तेजी से डेवलप और तैनात करने में मदद करना है. इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल घर में काम करने वाले रोबोट, इंडस्ट्रियल ऑटोनॉमस मोबाइल रोबोट (AMR) और इंसानों जैसे दिखने वाले बड़े ह्यूमनॉइड रोबोट्स तक में किया जा सकता है.

ह्यूमनॉइड रोबोट और एएमआर के लिए ड्रैगनविंग IQ-10 प्रोसेसर

इवेंट में Qualcomm ने अपना पहला खास तौर पर रोबोट्स के लिए बनाया गया प्रोसेसर पेश किया, जिसका नाम है Dragonwing IQ-10. यह प्रोसेसर खासकर फुल-साइज ह्यूमनॉइड रोबोट्स और एडवांस AMR (Autonomous Mobile Robots) के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसर जटिल रोबोटिक्स कामों को संभालने में सक्षम है और साथ ही कम एनर्जी में बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

Qualcomm के मुताबिक, Dragonwing IQ-10 उनकी बड़ी रोबोटिक्स आर्किटेक्चर का बेस है, जो अलग-अलग तरह के रोबोट्स के लिए जरूरत के हिसाब से स्केलेबल परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा.

मॉड्यूलर रोबोटिक्स आर्किटेक्चर से बदलेगी रोबोट की दुनिया

लाइव डेमो के दौरान जब एक ह्यूमनॉइड रोबोट दिखाया गया, तो कंपनी ने अपनी जनरल-पर्पज रोबोटिक्स आर्किटेक्चर के बारे में बताया. इस सिस्टम में अलग-अलग तरह की एज कंप्यूटिंग, अलग लेवल के सेफ्टी सिस्टम (मिक्स्ड-क्रिटिकलिटी), सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क, मशीन लर्निंग ऑपरेशंस को साथ में जोड़ा गया है.

कंपनी का कहना है कि इसका मॉड्यूलर डिजाइन रोबोट को अलग-अलग माहौल में आसानी से ढलने में मदद करता है. यानी रोबोट अपनी विजन, ऑडियो और मूवमेंट जैसी क्षमताओं के जरिए असली दुनिया के काम बेहतर तरीके से कर सकता है. साथ ही, यह पूरा सिस्टम इस तरह से तैयार किया गया है कि इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आसानी से स्केल किया जा सके और फिर भी इंडस्ट्रियल लेवल की भरोसेमंद परफॉर्मेंस बनी रहे.

यह भी पढ़ें: एआई समिट में बड़ा ऐलान: फरवरी के अंत तक शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

Previous article जीविका सिलाई केंद्र सह प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ
Next article डीएवी : वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य-संगीत की दी शानदार प्रस्तुति
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel