[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Amazon Sale में सस्ता हुआ Apple iPhone Air, जानिए ऑफर डिटेल्स

Amazon Sale में सस्ता हुआ Apple iPhone Air, जानिए ऑफर डिटेल्स

0
Amazon Sale में सस्ता हुआ Apple iPhone Air, जानिए ऑफर डिटेल्स
आईफोन एयर

अगर आप लंबे समय से नया iPhone Air खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह आपके लिए Amazon Electronics Premier League 2026 Sale अच्छा मौका साबित हो सकता है. क्योंकि, अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और कई होम अप्लायंसेस पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं. ऐसे में Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone Air की कीमत में भी बड़ी कटौती की गई है. इस ऑफर के तहत आप इस फोन को लॉन्च प्राइस के मुकाबले काफी सस्ते में खरीद सकते हैं.

iPhone Air पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Apple iPhone Air को भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन Amazon Electronics Premier League 2026 सेल में यह स्मार्टफोन लगभग 93,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है. यानी कि इस फोन पर करीब 26,000 रुपये से ज्यादा की सीधी छूट मिल रही है. इसके अलावा, बैंक ऑफर्स के जरिए आप और भी बचत कर सकते हैं. अमेजन इस मॉडल पर HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर करीब 2,750 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इस फोन को आप 90,749 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही Amazon का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसमें आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर iPhone Air को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

Image 52
अमेजन सेल में आईफोन एयर की कीमत

iPhone Air के स्पेसिफिकेशन

Apple iPhone Air में कंपनी का नया Apple A19 चिपसेट दिया गया है. यह प्रोसेसर डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

फोन में 6.5-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

कैमरा और डिजाइन

फोन के पीछे 48MP Fusion कैमरा दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP फ्रंट कैमरा मौजूद है.

डिजाइन कि बात करें, तो यह स्मार्टफोन काफी पतला और हल्का है. इसकी थिकनेस लगभग 5.6mm है और वजन करीब 165 ग्राम है. फोन में Action Button और अलग Camera Control बटन भी दिया गया है, जिससे जरूरी फीचर्स तक जल्दी पहुंचा जा सकता है.

चार कलर ऑप्शन में अवेलेबल

यह स्मार्टफोन USB-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ ही यह चार कलर ऑप्शन में अवेलेबल है, जिसमें Space Black, Cloud White, Light Gold और Sky Blue शामिल है.

यह भी पढ़ें: Amazon की मेगा टेक सेल LIVE, स्मार्टफोन-टीवी पर 65% तक छूट

Previous article ‘पापा ने 20 साल में जो काम किया, उसे आगे ले जाऊंगा’, JDU में शामिल होते ही क्या-क्या बोले निशांत?
Next article राष्ट्रपति से दुर्व्यवहार का मामला: पीएम मोदी ने बताया देश का अपमान, बोले- ममता बनर्जी को माफ नहीं करेगी जनता
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel