[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Poco X8 Pro Series लॉन्च डेट कन्फर्म, गेमिंग के लिए मिलेगा दमदार प्रोसेसर

Poco X8 Pro Series लॉन्च डेट कन्फर्म, गेमिंग के लिए मिलेगा दमदार प्रोसेसर

0
Poco X8 Pro Series लॉन्च डेट कन्फर्म, गेमिंग के लिए मिलेगा दमदार प्रोसेसर
पोको X8 प्रो सीरीज/ फोटो- ऑफिशियल पोको साइट

चाइनीज टेक कंपनी Poco जल्द ही भारत में अपनी नई मिड-रेंज गेमिंग Poco X8 Pro Series लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज में दो मॉडल्स Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max 5G शामिल होंगे. कंपनी ने सीरीज की लॉन्च डेट ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है. हालांकि, कंपनी ने अभी इन स्मार्टफोन्स के पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया है कि इस सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है.

17 मार्च को होगा लॉन्च इवेंट

Poco X8 Pro Series को कंपनी 17 मार्च को ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के जरिए लॉन्च करने वाली है. यह ऑनलाइन इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा. पोको की यह अपकमिंग सीरीज Flipkart एक्सक्लूसिव होगी. यानी ऑफिशियल साइट के अलावा इस Poco X8 Pro और X8 Pro Max की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी.

Poco X8 Pro और X8 Pro Max का डिजाइन

टीजर में Poco X8 Pro व्हाइट कलर तो X8 Pro Max ब्लैक कलर में नजर आ रहे हैं. दोनों फोन में मेटल फ्रेम दिया गया है और साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मौजूद हैं. कैमरा डिजाइन में वर्टिकल लेआउट दिया गया है, जिसमें कैमरा लेंस के लिए दो अलग कटआउट हैं.

मिल सकता है MediaTek Dimensity प्रोसेसर

पोको के ऑफिशियल सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, सीरीज में MediaTek का लेटेस्ट प्रीमियम प्रोसेसर मिल सकता है. Poco X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, जबकि Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.

Poco X8 Pro एक्सपेक्टेड फीचर्स

लीक्स के मुताबिक, पोको X8 प्रो Redmi Turbo 5 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है. ऐसे में X8 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है.

कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

इसमें 7,560mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

इसके अलावा, फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है. साथ ही यह फोन IP68 और IP69 वॉटर व डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आ सकता है.

Poco X8 Pro Max के एक्सपेक्टेड फीचर्स

वहीं, Poco X8 Pro Max में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है.

फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

फोटोग्राफी के लिए, इसमें भी OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी के लिए भी फ्रंट में 20MP कैमरा मिल सकता है.

इस मॉडल में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 सॉफ्टवेयर मिल सकता है.

बैटरी के मामले में यह फोन और भी दमदार हो सकता है. इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

यह भी पढ़ें: Samsung ला रहा नया बजट 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और स्मूद डिस्प्ले

Previous article इन 5 विषय को कर लिया मजबूत, सरकारी परीक्षा लगेगी आसान
Next article एविएशन सेक्टर में क्षमताएं बढ़ानी होंगी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel