[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 20 हजार की रेंज में धमाकेदार फीचर्स के साथ आयी Poco X7 5G Series

20 हजार की रेंज में धमाकेदार फीचर्स के साथ आयी Poco X7 5G Series

0
20 हजार की रेंज में धमाकेदार फीचर्स के साथ आयी Poco X7 5G Series
Poco X7 5G Series Launched in India

Poco ने भारतीय बाजार में अपनी नयी Poco X7 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Poco X7 और Poco X7 Pro स्मार्टफोन्स शामिल हैं. ये स्मार्टफोन्स एडवांस टेक्नोलॉजी और बोल्ड डिजाइन के साथ आते हैं, जो परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी और किफायत का वादा करते हैं. ये मिड-रेंज डिवाइसेज गेमिंग, फोटोग्राफी और बिंज-वॉचिंग के लिए आदर्श हैं. दोनों फोन्स में बढ़िया स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स दिये गए हैं, जो यूजर्स की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं.

Poco X7 5G Price & Specifications

Poco X7 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 3डी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रीन को बाहर भी आसानी से देखा जा सकता है. यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा प्रॉसेसर से लैस है, जो स्पीड और मल्टीटास्किंग में बेहतरीन प्रदर्शन देता है. कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है, जबकि 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है. बैटरी की बात करें तो, इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी का दावा है कि यह फोन केवल 47 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है. भारत में Poco X7 5G के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, वहीं 8GB रैम/256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन कॉस्मिक सिल्वर, ग्लेशियर ग्रीन और येलो रंग में उपलब्ध है.

Poco X7 Pro 5G Price & Specifications

Poco X7 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.73 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे यह बाहर की धूप में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रॉसेसर का उपयोग किया गया है, जो उच्च प्रदर्शन और बेहतर मल्टीटास्किंग की सुविधा प्रदान करता है. कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपलब्ध है. बैटरी में 6550mAh की बड़ी क्षमता दी गई है, जो 90 वॉट हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ आती है और जल्दी चार्ज होती है. Poco X7 Pro 5G के दो वेरिएंट्स उपलब्ध हैं- 8GB रैम / 256GB स्टोरेज और 12GB रैम / 256GB स्टोरेज. 8GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि 12GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. इस फोन को नेब्यूला ग्रीन, ब्लैक और येलो रंगों में उपलब्ध कराया गया है.

Realme 14 Pro Series: इस दिन आ रहा दुनिया का पहला कोल्ड-सेंसिटिव कलर चेंजिंग स्मार्टफोन, जानिए क्या फीचर है यह

Previous article दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
Next article दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति से शुरू होगा करमदहा मेला
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel