[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ POCO M8, चेक करें स्पेसिफिकेशन और प्राइस

50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ POCO M8, चेक करें स्पेसिफिकेशन और प्राइस

0
50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ POCO M8, चेक करें स्पेसिफिकेशन और प्राइस
POCO M8

POCO M8 Launched In India: Poco ने भारत में 2026 की शुरुआत अपने नए स्मार्टफोन M8 5G की लॉन्चिंग के साथ कर दी है. यह फोन अपने पिछले मॉडल M7 के मुकाबले कई अच्छे अपग्रेड के साथ आया है, लेकिन इसकी कीमत अब भी किफायती रखी गई है. Poco M8 5G का डिजाइन स्लीक है, इसमें बड़ी बैटरी दी गई है और नया कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है. भारत में बिक्री शुरू होने से पहले आइए इसके सभी फीचर्स और डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

Poco M8 5G का डिजाइन और डिस्प्ले

Poco M8 5G को नए डिजाइन के साथ मार्केट में लाया गया है. इसके पीछे की तरफ देखें तो हमें बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जो पिछले साल आए Poco X7 जैसा लगता है. फोन में ड्यूल-टोन बैक डिजाइन है, जिस पर दो स्ट्राइप्स दी गई हैं और इनमें कार्बन फाइबर जैसा लुक मिलता है. कुल मिलाकर फोन काफी स्लिम है, इसकी मोटाई सिर्फ 7.35mm बताई गई है.

फोन के सामने की तरफ 6.77 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. यह स्क्रीन 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है. साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.

Poco M8 5G की परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा

परफॉर्मेंस की बात करें तो Poco M8 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजामर्रा के काम और गेमिंग को आसानी से संभाल लेता है. इसके साथ LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. फोन में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही मिलता है.

कैमरे की बात करें तो Poco M8 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. वहीं सामने की तरफ 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है.

Poco M8 5G में Android 15 पर बेस्ड Hyper OS 2 दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इस फोन को 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे.

भारत में Poco M8 5G की लॉन्च और कीमत

Poco M8 5G का शुरुआती मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 18,999 रुपये में आएगा. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 21,999 रुपये में मिलेगा. यह फोन 13 जनवरी 2026 से बिक्री के लिए शुरू होगा. लॉन्च के पहले 12 घंटे में खरीदने पर बैंक ऑफर्स के अलावा 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G Review: 25 हजार की रेंज में दमदार रियर कैमरा, लेकिन बैटरी औसत

Previous article Bihar News: पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर धमकी, कोर्ट बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Next article पुतिन के करीबी ने ट्रंप को दी खुली धमकी, कहा- अमेरिका पर टॉरपीडो से कर दो हमला, जानें क्या है मामला
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel