[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology POCO M8 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, X पर सामने आयी पहली झलक, जानें डिजाइन और कैमरा डिटेल्स

POCO M8 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, X पर सामने आयी पहली झलक, जानें डिजाइन और कैमरा डिटेल्स

0
POCO M8 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, X पर सामने आयी पहली झलक, जानें डिजाइन और कैमरा डिटेल्स
POCO M8 5G

POCO M8 5G: POCO जल्द ही भारत में अपनी बजट-फ्रेंडली M-सीरीज का नया स्मार्टफोन POCO M8 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही फोन के कुछ फीचर्स की झलक देना शुरू कर दिया है. उम्मीद है कि इसका लॉन्च जल्द होगा और इसी सीरीज में एक Pro वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है. आइए आपको इस फोन से जुड़े बाकी डिटेल्स के बारे में बताते हैं.

POCO M8 5G: टीजर और डिजाइन

हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर POCO ने आने वाले POCO M8 5G का पहला डिजाइन टीजर शेयर किया है. इस टीजर में फोन का रियर पैनल और कैमरा सेटअप साफ तौर पर दिखाई देता है. फोन में ब्लैक कलर का डुअल-टोन बैक पैनल दिया गया है, जिसके दोनों तरफ वर्टिकल स्ट्राइप पैटर्न हैं. इसका डिजाइन 6 जनवरी को लॉन्च होने वाले Redmi Note 15 5G से काफी मिलता-जुलता लगता है. दोनों ही फोन के डिजाइन में एक जैसी सोच दिखाई देती है, जो Xiaomi इकोसिस्टम में साझा डिजाइन एलिमेंट्स की ओर इशारा करती है.

टीजर इमेज में फोन के फिजिकल बटनों की जगह भी साफ दिखाई देती है. पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दाहिने तरफ दिए गए हैं. वहीं फोन के किनारे हल्के घुमावदार नजर आते हैं, जिससे रोजाना इस्तेमाल के दौरान इसे पकड़ना ज्यादा आरामदायक हो सकता है.

POCO M8 5G: कैमरा

POCO M8 5G का रियर कैमरा सेटअप फोन के पीछे बीच में दिया गया है. इसमें गोल किनारों वाला चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जो बॉडी से थोड़ा बाहर निकला हुआ है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP का AI सपोर्ट वाला मेन कैमरा होगा. कैमरा सेक्शन में तीन लेंस और एक LED फ्लैश दिए गए हैं, हालांकि बाकी सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

कहां से खरीद पाएंगे POCO M8 5G?

POCO ने कन्फर्म की है कि POCO M8 5G भारत में Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा. फोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट भी बनाई गई है, जिससे संकेत मिलते हैं कि ऑफिशियल लॉन्च के कुछ ही समय बाद यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Flipkart पेज पर फोन का स्ट्राइप वाला रियर डिजाइन दिखाया गया है, हालांकि कैमरे के अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं.

यह भी पढ़ें: Nothing OS 4.0 अब CMF फोन में, Android 16 और स्मार्ट फीचर्स से बदल जाएगी आपकी फोन एक्सपीरियंस

Previous article हवाई जहाज नहीं ट्रेन, सिर्फ 85 मिनट में पटना से दिल्ली! चीन ने बनाई दुनिया की सबसे तेज रेलगाड़ी 
Next article ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, WTC Points Table में इंग्लैंड को नहीं मिला फायदा, भारत इस पायदान पर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel