[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 6300mAh बैटरी के साथ आया POCO C85x 5G, कीमत ₹10999 से शुरू

6300mAh बैटरी के साथ आया POCO C85x 5G, कीमत ₹10999 से शुरू

0
6300mAh बैटरी के साथ आया POCO C85x 5G, कीमत ₹10999 से शुरू
पोको C85x

स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने भारत में अपनी बजट C-सीरीज का नया स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं. इस स्मार्टफोन की सेल 14 मार्च से शुरू होगी. ग्राहक इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे. फोन को ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

कीमत और स्टोरेज वेरिएंट

POCO C85x 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB+64GB और 4GB+128GB ऑप्शन में लॉन्च किया है. बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जो इस मॉडल को बजट रेंज एक दमदार ऑप्शन बनाता है.

क्या दिए गए हैं स्पेसिफिकेशन?

डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो बड़ी स्क्रीन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. फोन की स्क्रीन में 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और टच रिस्पॉन्स बेहतर हो जाता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है.

इसके अलावा, स्क्रीन को TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिले हैं, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए POCO C85x 5G में Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है. फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है. सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है.

कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 32MP का प्राइमरी कैमरा है. हालांकि, कंपनी ने सेकेंडरी कैमरे के बारे में डिटेल्स नहीं शेयर किए हैं. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है.

बैटरी: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह फोन नॉर्मल इस्तेमाल में लगभग दो दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकता है. फोन 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है.

अन्य फीचर्स: POCO C85x 5G में कई जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे 5G और 4G LTE सपोर्ट, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4, GPS सपोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है. इसके अलावा फोन को IP52 रेटिंग भी दी गई है, जिससे डिस्प्ले धूल और हल्के पानी के छींटों से सेफ रहेगा.

यह भी पढ़ें: ₹25,000 से कम के बेस्ट स्मार्टफोन: दमदार फीचर्स और शानदार वैल्यू

Previous article स्नैक्स हो या मेन कोर्स, इन रायता रेसिपीज आइडियाज को जरूर करें ट्राई
Next article बिहार से इन 28 होली स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई अवधि, 31 मार्च तक चलाने का फैसला
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel