[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology POCO के नए बजट फोन की बिक्री आज से शुरू, स्लिम डिजाइन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा है खासियत

POCO के नए बजट फोन की बिक्री आज से शुरू, स्लिम डिजाइन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा है खासियत

0
POCO के नए बजट फोन की बिक्री आज से शुरू, स्लिम डिजाइन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा है खासियत
POCO C85 Sale Starts Today

POCO C85 5G Sale: पोको ने 9 दिसंबर को अपना नया बजट 5G फोन लॉन्च किया है. कंपनी ने इसका नाम POCO C85 5G रखा है. इस फोन की पहली सेल आज यानी 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है. कंपनी के मुताबिक, 12 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में यह फोन शानदार डिजाइन के साथ आता है, जिसमें बड़ी बैटरी और बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

कितनी है POCO C85 5G की कीमत?

POCO C85 5G की प्राइस की बात करें तो इस फोन का बेसिक वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ ₹11,999 में उपलब्ध है. वहीं, 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999 और 8GB RAM/128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹13,999 में मिलेगा. पहली सेल के दौरान आपको ये कीमतें थोड़ी कम भी मिल सकती हैं.

लॉन्च ऑफर के तहत आप इस डिवाइस पर खास छूट का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप HDFC, ICICI या SBI के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको सीधा ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इससे C85 के तीनों वेरिएंट्स की कीमत अलग-अलग ₹10,999, ₹11,999 और ₹12,999 हो जाती है.

POCO C85 5G के फीचर्स

POCO C85 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आता है. फोन का डिजाइन स्लिम 7.99mm प्रोफाइल और क्वाड-कर्व्ड बैक के साथ है. साथ ही इसमें IP64 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से कुछ हद तक सेफ बनाती है.

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है, जो कंपनी के अनुसार AnTuTu स्कोर 4,50,000 से ज्यादा हासिल करता है. फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है. साथ ही MicroSD कार्ड स्लॉट के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन सिर्फ लगभग 28 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है. खास बात ये है कि फोन 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

कैमरे की बात करें तो POCO C85 5G में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे शानदार सेल्फी ली जा सकती हैं. फोन HyperOS 2.2 पर चलता है, जो कि Android 15 पर बेस्ड है. POCO ने इस डिवाइस के लिए दो साल तक एंड्रॉइड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है. यह Mystic Purple, Spring Green, और Power Black रंगों में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Community Sale: स्मार्टफोन्स पर भारी छूट, TWS की कीमत सिर्फ 1149 रुपये से शुरू

Previous article प्रचंड हवा का विकराल रूप, ब्राजील की स्टैचू ऑफ लिबर्टी पत्ते की तरह बिखरी, पहले टेढ़ी हुई फिर औंधे मुंह गिरी
Next article ChatGPT Adult Mode: 2026 में आयेगा फ्लर्टिंग और एडल्ट फीचर्स वाला नया चैटबॉट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel