[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology किस काम आती है ‘Sachet App’, जिसका पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, जानिए पूरी जानकारी

किस काम आती है ‘Sachet App’, जिसका पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, जानिए पूरी जानकारी

0
किस काम आती है ‘Sachet App’, जिसका पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, जानिए पूरी जानकारी
Sachet App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में एक बार फिर देशवासियों से संवाद किया और कई महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा की. इनमें से एक महत्वपूर्ण पहल ‘सचेत ऐप’ थी, जिसे हर भारतीय स्मार्टफोन उपयोगकर्ता को जानना चाहिए. आप सोच रहे होंगे कि यह ऐप क्या है और यह आपकी मदद कैसे कर सकता है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी.

क्या है Sachet App 

सचेत ऐप राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी (NDMA) द्वारा विकसित किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित वास्तविक समय की चेतावनियां प्रदान करना है.

चाहे भारी वर्षा, चक्रवात, बाढ़ या भूकंप की जानकारी हो, सचेत ऐप यह सुनिश्चित करता है कि महत्वपूर्ण चेतावनियां यूजर्स तक तुरंत पहुंचें. हर नागरिक तक जानकारी पहुंचाना महत्वपूर्ण है, इसलिए सचेत ऐप कई भाषाओं, जैसे हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में काम करता है. इस तरह से यह ऐप भारत के विभिन्न हिस्सों में लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सुलभ बनाता है.

यह भी पढ़े: क्या 1 मई 2025 से सचमुच खत्म हो जाएगा FASTag का खेल? आधी नहीं, यहां जानिए पूरी सच्चाई

ऐप में मिलेगी इमरजेंसी सेफ्टी टिप्स

सचेत ऐप न केवल इमरजेंसी अलर्ट्स प्रदान करता है, बल्कि यह आपदा के पहले, दौरान और बाद में उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदमों पर भी मार्गदर्शन कराता है. चाहे वह भूकंप हो, बाढ़, चक्रवात, या हीटवेव, ऐप सरल और सटीक सलाह प्रदान करता है जो जीवन बचाने में सहायक हो सकती है.

Sachet App कैसे काम करता है?

सचेत ऐप आपके स्मार्टफोन के GPS लोकेशन का इस्तेमाल करके चेतावनी भेजता है. यह आपके वर्तमान स्थान के अनुसार मौसम के पैटर्न, हवा की गति, वर्षा और तापमान की निरंतर निगरानी करता है. यदि आपके क्षेत्र में किसी आपदा के संकेत मिलते हैं, तो ऐप तुरंत आपको एक अधिसूचना भेजता है, जिससे आपको बचाव उपायों के लिए समय मिलता है. सबसे अछि बात यह है कि सभी अलर्ट सरकारी सोर्स के माध्यम से भेजे जाते हैं, जिससे जानकारी पूरी तरह से सही और विश्वसनीय होती है.

टेक्नोलॉजी की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article आसनबनी में टेंपो पलटा, बच्ची समेत तीन घायल
Next article hajipur news. पलवैया धाम मेले को मिला राजकीय दर्जा, इस साल आयोजन के लिए 30 लाख का आवंटन भी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel