[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सोशल मीडिया में पीएम मोदी की धाक, इंस्टाग्राम पर रचा इतिहास

सोशल मीडिया में पीएम मोदी की धाक, इंस्टाग्राम पर रचा इतिहास

0
सोशल मीडिया में पीएम मोदी की धाक, इंस्टाग्राम पर रचा इतिहास
इंस्टाग्राम पर मोदी का मैजिक, 100 मिलियन फॉलोअर्स पार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन (10 करोड़) पार कर गई है. यह उपलब्धि उन्हें दुनिया के पहले ऐसे नेता के रूप में स्थापित करती है, जिनके इतने विशाल फॉलोअर्स इस प्लैटफॉर्म पर जुड़े हैं.

इंस्टाग्राम सफर की शुरुआत और बढ़ता प्रभाव

मोदी ने 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़कर अपनी डिजिटल यात्रा शुरू की थी. पिछले एक दशक में उनका अकाउंट लगातार लोकप्रिय होता गया. यहां वे अंतरराष्ट्रीय दौरों, सरकारी कार्यक्रमों, सांस्कृतिक क्षणों और निजी झलकियों को साझा करते रहे हैं. यही वजह है कि उनका प्रोफाइल न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सबसे ज्यादा एंगेजमेंट वाला राजनीतिक अकाउंट बन गया है.

दुनिया के नेताओं से कहीं आगे

इस उपलब्धि के साथ मोदी इंस्टाग्राम पर सबसे आगे निकल गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (15 मिलियन), ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा (14.4 मिलियन), तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन (11.6 मिलियन) और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली (6.4 मिलियन) उनसे काफी पीछे हैं. इन सभी नेताओं के संयुक्त फॉलोअर्स भी मोदी के आंकड़े तक नहीं पहुंचते.

भारत में भी सोशल मीडिया पर दबदबा

भारतीय राजनीति में भी मोदी का सोशल मीडिया प्रभाव सबसे बड़ाहै. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं. यह अंतर साफ दिखाता है कि सोशल मीडिया पर मोदी की पकड़ कितनी मजबूत है.

डिजिटल राजनीति का नया दौर

यह उपलब्धि सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह बताती है कि राजनीति में डिजिटल प्लैटफॉर्म्स की भूमिका कितनी अहम हो चुकी है.इंस्टाग्राम जैसे विजुअल और इंटरैक्टिव माध्यम नेताओं को सीधे जनता से जुड़ने का मौका देते हैं. मोदी ने इसे एक सशक्त टूल के रूप में इस्तेमाल किया है, जिससे उनकी पहुंच युवा वर्ग और वैश्विक दर्शकों तक और भी गहरी हुई है.

यह भी पढ़ें: Instagram पर न ऑनलाइन दिखेंगे और न ही आपकी लास्ट सीन, बस इस सेटिंग को कर दें ऑफ

Previous article 12 लाख रुपये बिजली बिल बकाये रहने के कारण पूरे गांव की कटी बिजली
Next article आइआइटी : छात्र अपने मूल कैंपस के अलावा दूसरे कैंपस के कोर्स की कर सकते हैं पढ़ाई
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel