[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ‘ट्रुथ सोशल’ से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप के लिए लिखा खास मैसेज

‘ट्रुथ सोशल’ से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप के लिए लिखा खास मैसेज

0
‘ट्रुथ सोशल’ से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप के लिए लिखा खास मैसेज
PM Modi Joined Truth Social

PM Modi Joined Truth Social: प्रधानमंत्री मोदी ‘ट्रुथ सोशल’ से ऐसे दिन जुड़े, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेक्स फ्रीडमैन के साथ उनके (मोदी के) पॉडकास्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया. प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में फ्रीडमैन के साथ उनकी बातचीत को साझा करने के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया. मोदी ने कहा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप, आपका धन्यवाद. मैंने कई विषयों को शामिल किया है, जिनमें अपनी जीवन यात्रा, भारत के सभ्यतागत दृष्टिकोण, वैश्विक मुद्दे और बहुत कुछ है.”

पहले पोस्ट में पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ अपनी तस्वीर साझा की

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रुथ सोशल पर अपने पहले पोस्ट में लिखा, “ट्रुथ सोशल पर आकर बहुत प्रसन्न हूं. यहां सभी उत्साही लोगों से चर्चा करने और आने वाले समय में सार्थक संवाद में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं.” पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी पुरानी तस्वीर भी शेयर किया. जिसमें ट्रंप और मोदी एक साथ हाथ ऊपर उठाकर लोगों को अभिवादन करते दिख रहे हैं.

पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने की थी ट्रंप की प्रशंसा

रविवार को लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक साहसी व्यक्ति बताया, जिसने अपने फैसले खुद किए और जो अमेरिका के प्रति अटूट रूप से समर्पित रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका यह समर्पण उस वक्त भी दिखा जब पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान एक बंदूकधारी ने उन्हें गोली मार दी थी. पॉडकास्ट में मोदी ने ट्रंप के साहस और देशभक्ति की प्रशंसा की और कहा कि “भारत और अमेरिका दोनों की ओर से अपनाई गई राष्ट्र प्रथम नीति एक स्वाभाविक तालमेल को बढ़ावा देती है.”

Previous article कांशीराम की मनायी गयी जयंती, समानता व सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया
Next article अधिवक्ता के साथ बदसलूकी पर न्यायालय ने लिया संज्ञान
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel