[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PM Modi Ear Gadget: ओमान दौरे पर पीएम मोदी के कान में दिखा खास गैजेट, जानें किस काम आता है ये डिवाइस

PM Modi Ear Gadget: ओमान दौरे पर पीएम मोदी के कान में दिखा खास गैजेट, जानें किस काम आता है ये डिवाइस

0
PM Modi Ear Gadget: ओमान दौरे पर पीएम मोदी के कान में दिखा खास गैजेट, जानें किस काम आता है ये डिवाइस
PM Modi Ear Gadget

PM Modi Ear Gadget: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते की शुरुआत में दो दिन के दौरे पर ओमान पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में पारंपरिक नृत्य पेश किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके कान में दिख रही एक छोटी-सी चमकदार चीज को लेकर हुई. इस चीज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे. लोग पूछने लगे कि क्या पीएम मोदी ने कोई नया फैशन स्टाइल अपनाया है या फिर नया एक्सेसरी पहना है. लेकिन आपको बता दें यह इयररिंग जैसा दिखने वाला असल में रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस है. आइए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में. 

रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस क्या होता है?

रियल-टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस ऐसा गैजेट होता है जो अलग-अलग भाषाओं का तुरंत अनुवाद करता है. यानी सामने वाला जो भी बोलता है, यह डिवाइस उसी समय उसकी बात को दूसरी भाषा में बदलकर सुना देता है. इसकी मदद से ऐसे लोग भी आसानी से आपस में बातचीत कर पाते हैं, जो एक-दूसरे की भाषा बिल्कुल नहीं जानते. 

ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक मुलाकातों में किया जाता है, ताकि अलग-अलग भाषा बोलने वाले नेता और अधिकारी आसानी से बातचीत कर सकें. ओमान की आधिकारिक भाषा अरबी है, इसलिए यह ट्रांसलेशन उपकरण विदेशी मेहमानों को बातचीत सही तरीके से समझने में मदद करता है.

रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस के फीचर्स

रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस की सबसे बड़ी बात ये है कि ये तुरंत किसी भी भाषा का अनुवाद दूसरी भाषा में कर देता है. इससे जो लोग एक जैसी भाषा नहीं बोलते, वो भी आसानी से आपस में बातचीत कर सकते हैं. खास बात ये है कि जब कोई देश का बड़ा अफसर इसका इस्तेमाल करता है, तो वो दूसरे देश के प्रतिनिधियों की बातें तुरंत और सही तरह से समझ पाता है.

ये डिवाइस AI फीचर्स से भी लैस होते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने के लिए हमेशा इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ती. साथ ही इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन होता है, जो आसपास के अनचाहे आवाज को खत्म करके साफ आवाज सुनने में मदद करता है.

रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस कैसे काम करते हैं?

रियल-टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके काम करते हैं. ये पहले आपकी बोली को टेक्स्ट में बदलते हैं (स्पीच रिकग्निशन), फिर उस टेक्स्ट का अनुवाद किसी दूसरी भाषा में करते हैं (न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन), और आखिर में अनुवादित टेक्स्ट को फिर से आवाज में बदल देते हैं (टेक्स्ट-टू-स्पीच). इस तरह ये लगभग तुरंत ही बातचीत को दूसरी भाषा में बदल देते हैं, जिससे लोग अलग-अलग भाषाओं में भी आसानी से बातचीत कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें: Elon Musk ने दिखाया Grok AI का एक और कमाल, फोटो सेकेंडों में बन जाएगी वीडियो

Previous article Fraud in UP : यूपी में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, एक्शन में सीएम योगी
Next article SBI PO Final Result 2025: एसबीआई ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, ऐसे चेक करें 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel