[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त आने से पहले नहीं किया e-KYC, तो अटक सकता है पैसा, जानें घर बैठे ऑनलाइन करने का तरीका

PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त आने से पहले नहीं किया e-KYC, तो अटक सकता है पैसा, जानें घर बैठे ऑनलाइन करने का तरीका

0
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त आने से पहले नहीं किया e-KYC, तो अटक सकता है पैसा, जानें घर बैठे ऑनलाइन करने का तरीका
पीएम किसान योजना

PM Kisan Yojana 22nd Installment: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिसे 3 किस्तों में 2000 रुपये कर के किसानों के खाते में भेजे जाते हैं. वहीं, पिछले महीने नवंबर में ही केंद्र सरकार ने योजना की 21वीं किस्त जारी की थी और अब 22वीं किस्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, कई किसान ऐसे हैं, जो 21वीं किस्त का लाभ लेने से चूक गए थे. क्योंकि, कई किसानों की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी और सरकार ने लाभुकों के लिए e-KYC जरूरी कर दी है.

ऐसे में अगर आप भी e-KYC के चलते 21वीं किस्त का लाभ नहीं ले पाए थे, तो फिर 22वीं किस्त के आने से पहले इस काम को निपटा लें, ताकि आपके खाते में 22वीं किस्त के पैसे आ सके. सबसे खास बात यो इस काम के लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप आराम से घर बैठे भी इस काम को पूरा कर सकते हैं. यहां हम आपको ऑनलाइन e-KYC करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे.

क्यों जरूरी है e-KYC?

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने e-KYC जरूरी कर दी है. क्योंकि, e-KYC यह सुनिश्चित करती है कि योजना की राशि लाभुक के खाते में ही जाए. दरअसल, फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आ चुके हैं, इसलिए लाभुक को योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार ने e-KYC जरूरी और आधार लिंकिंग जरूरी कर दी है.

ऑनलाइन e-KYC कैसे कर सकते हैं?

ऑनलाइन e-KYC करने के लिए यहां दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें-

  • योजना के ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Farmer Corner (किसान कॉर्नर) में मौजूद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब ओपन हुए नये पेज पर अपना अपना आधार नंबर डाल कर सर्च पर क्लिक कर दें.
  • क्लिक करते ही आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.
  • अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए इस OTP को दर्ज कर दें.
  • इसके बाद OTP वेरिफाई होते ही आपका e-KYC स्टेटस करीब 24 घंटे के अंदर पोर्टल पर ‘पूर्ण’ के रूप में दिखाई देने लगेगा.

मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं e-KYC

अपने स्मार्टफोन से करने के लिए आपको पहले अपने फोन में Google Play Store पर जाकर पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद ऐप डाउनलोड होते ही अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करे. इसके बाद ‘लाभार्थी स्थिति’ सेक्शन में जाएं. यहां अपना आधार नंबर डालकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आगे ऊपर बताए गए OTP प्रोसेस को पूरा कर और आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: देशभर के किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आ सकती है PM Kisan की 22वीं किस्त, नोट कर लीजिए तारीख

Previous article बायसी में खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
Next article Motihari: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel