[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PM Kisan Yojana 20th Installment: सिर्फ आज का इंतजार! कल खाते में आ जाएंगे ₹2000, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Yojana 20th Installment: सिर्फ आज का इंतजार! कल खाते में आ जाएंगे ₹2000, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

0
PM Kisan Yojana 20th Installment: सिर्फ आज का इंतजार! कल खाते में आ जाएंगे ₹2000, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
PM Kisan Yojana 20th Installment

PM Kisan Yojana 20th Installment: अगस्त का महीना शुरू हो गया है और इसी के साथ देश के 9.70 करोड़ किसानों का इंतजार भी खत्म हो गया है. क्योंकि, 2 अगस्त को उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधी योजना की 20वीं किस्त आ जाएगी. पीएम किसान योजना के 20वीं किस्त का इंतजार देश भर के किसान जून महीने से ही कर रहे हैं. ऐसे में अब 2 अगस्त को उनके खाते में 2-2 हजार रुपये डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजे जाएंगे. योजना की राशि पीएम मोदी वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों के खाते में भेजेंगे. ऐसे में अगर आप भी किसान योजना का लाभ लेते हैं और आपको जानना है कि आपका नाम बेनिफिशयरी लिस्ट में है या नहीं, तो यहां जानिए कि कैसे आप ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPI New Rules: PhonePe, Paytm, Google Pay यूजर्स हो जाएं तैयार! आज से बदल गया सिस्टम

इन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त की राशि

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) की राशि उन किसानों के खाते में भेजी जाएगी, जिनके सारे डिटेल्स आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर सही दर्ज हैं. साथ ही जिन किसानों की ई-केवाईसी (e-KYC), बैंक खाता आधार से लिंक और जमीन के कागजात अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी कर हुई है. उन्हें 20वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी.

ऐसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में नाम

बेनिफिशयरी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए इस प्रोसेस को अपनाएं.

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद “Farmer Corner” में जाएं.
  • यहां आपको “Beneficiary Status” का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर दें.
  • फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुन लें.
  • इसके बाद अपना आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर दें.
  • इसके के बाद “Get Report” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • क्लिक करते ही आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rules Change: LPG से लेकर EMI तक… आज से बदल गए ये नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बिहार के इन जिलों से गुजरेगी 311 किमी लंबी नई रेलवे लाइन, गंडक नदी पर बनेगा नया रेलवे पुल
Next article इतिहास की सबसे लंबी बिजली! 829 KM की चमक से कांप उठा अमेरिका
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel