[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PM Kisan Yojana 20th Installment: कृषि मंत्रालय ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- फर्जी जानकारी से रहें बचकर

PM Kisan Yojana 20th Installment: कृषि मंत्रालय ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- फर्जी जानकारी से रहें बचकर

0
PM Kisan Yojana 20th Installment: कृषि मंत्रालय ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- फर्जी जानकारी से रहें बचकर
PM Kisan 20th Installment

PM Kisan Yojana 20th Installment: देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के आने का इंतजार कर रहे हैं. जुन में आने वाली 20वीं किस्त जुलाई में भी नहीं आई है. हालांकि, 20वीं किस्त कब तक आएगी इसे लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन 20वीं किस्त के आने से पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने योजना के लाभार्थियों के लिए एक सार्वजनिक सलाह जारी की है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लाभार्थियों को पीएम किसान के संबंध में गलत जानकारी से सतर्क रहने की सलाह दी है. मंत्रालय ने कहा है कि- पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी जानकारी फैलाई जा रही है. जिससे किसान बचकर रहें.

क्या है ट्वीट में

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत पीएम किसान योजना (PM KISAN Yojana) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया है कि, “किसान भाइयों और बहनों, PM-KISAN के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी से सावधान रहें. केवल http://pmkisan.gov.in और @pmkisanofficial पर भरोसा करें. फर्जी लिंक, कॉल और मैसेज से दूर रहें.”

नहीं हुई कोई आधिकारिक घोषणा

बता दें कि, हर साल किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार उन्हें 6000 रुपये देती है. ऐसे में इस बार किसानों को 20वीं किस्त मिलने वाली है. किसान इंतजार कर रहे हैं कि उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये जमा किए जाएंगे. लेकिन अब तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

लाभार्थी इन बातों का रखें ध्यान

  1. अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक रखें.
  2. अपने आधार से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी (DBT) विकल्प सक्रिय रखें.
  3. अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करें.
  4. पीएम किसान पोर्टल में ‘अपनी स्थिति जानें’ मॉड्यूल के तहत अपनी आधार सीडिंग स्थिति की जांच करें.

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम?

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  • इसके बाद डैशबोर्ड (Dashboard) के ऑप्शन पर जाएं.
  • इसके बाद एक नया डैशबोर्ड टैब खुलेगा, जिसमें आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी.
  • राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत को सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद शो बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आप अपनी डिटेल्स चुन सकते हैं.
  • ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आप लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? घर बैठे ऐसे चेक करें खाते में ₹2000 आए या नहीं

यह भी पढ़ें: ब्लू आधार कार्ड के लिए नहीं काटने होंगे सेंटर के चक्कर, घर पर आएंगे UIDAI अधिकारी, जानें कैसे

Previous article Saiyaara Box Office Collection Day 7: सैयारा ने 7 दिन में कितनी कमाई की, यहां जानें
Next article Health Tips: अगर बढ़ा है यूरिक एसिड तो इन चीजों से रहें दूर, वरना बाद में पड़ेगा पछताना
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel