[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PM Kisan Yojana: क्या आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? घर बैठे ऐसे चेक करें खाते में ₹2000 आए या नहीं

PM Kisan Yojana: क्या आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? घर बैठे ऐसे चेक करें खाते में ₹2000 आए या नहीं

0
PM Kisan Yojana: क्या आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? घर बैठे ऐसे चेक करें खाते में ₹2000 आए या नहीं
PM Kisan Yojana 20th Installment Date

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत भारत सरकार छोटे किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है. इस योजना में पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं जिसमें प्रत्येक किस्त 2000 रुपये की होती है और हर चार महीने में जारी की जाती है. यह योजना देश में किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक मानी जाती है. इस योजना के तहत पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी कर दी गई थी लेकिन 20वीं किस्त के लिए किसानों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

कब आएगी PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना की 20वीं किस्त की तारीख को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 या 19 जुलाई को बिहार के मोतीहारी जा सकते हैं. ऐसे में संभावना है कि इसी दौरान वह PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं.

कैसे चेक करें खाते में ₹2000 आए या नहीं?

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट खुलने पर ऊपर दाईं ओर दिए गए “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं.
  • यहां “Know Your Status” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा.
  • यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो “Know Your Registration Number” ऑप्शन पर जाकर मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से इसे प्राप्त कर सकते हैं.
  • इसके बाद “Get OTP” पर क्लिक करें और आपके मोबाइल पर प्राप्त OTP को दर्ज करें.
  • OTP डालने के बाद “Submit” बटन दबाएं.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आवेदन की पूरी जानकारी और किस्त की स्टेटस दिख जाएगी.

ब्लू आधार कार्ड के लिए नहीं काटने होंगे सेंटर के चक्कर, घर पर आएंगे UIDAI अधिकारी, जानें कैसे

आपका Aadhaar Card असली है या नकली? मुसीबत में पड़ने से पहले जान लें कैसे करें चेक

Previous article MBBS Admission 2025: Medical Seats किन राज्यों में बढ़ीं? NEET के बाद काउंसलिंग में ऐसे मिलेगा फायदा!
Next article Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान के साथ खुला मार्केट, इन शेयरों में दिखी तेजी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel