[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology लोहा या प्लास्टिक कूलर, कौन देगा ज्यादा ठंडी हवा? खरीदने से पहले जानें

लोहा या प्लास्टिक कूलर, कौन देगा ज्यादा ठंडी हवा? खरीदने से पहले जानें

0
लोहा या प्लास्टिक कूलर, कौन देगा ज्यादा ठंडी हवा? खरीदने से पहले जानें
लोहा या प्लास्टिक कौन सा कूलर देता है अच्छी हवा? एआई इमेज

गर्मी बढ़ते ही कूलर खरीदने का प्लान तो बन जाता है, लेकिन सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यहीं होता है, कि कूलर लोहा वाला लें या प्लास्टिक वाला? देखा जाए तो दोनों ही कूलर का काम ठंडी हवा देना है, लेकिन दोनों के डिजाइन, कीमत और काम करने के तरीके में थोड़ा फर्क है. ऐसे में सही कूलर खरीदना जरूरी है, ताकि पैसा भी वसूल हो और ठंडी हवा भी भरपूर मिले.

लोहे वाले कूलर की खासियत और कमी

सबसे पहले बात करते हैं लोहे वाले कूलर की. ये कूलर आमतौर पर ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं. इनकी बॉडी हीट को जल्दी ट्रांसफर करती है, जिससे कुछ मामलों में कूलिंग बेहतर महसूस होती है. बड़े कमरे या खुले एरिया में लोहे वाला कूलर ज्यादा असरदार साबित होते हैं. इसमें ज्यादा कैपेसिटी वाले पंखे और मोटर लगे होते हैं, जिससे ज्यादा अच्छी और ठंडी हवा आती है और कमरा भी जल्दी ठंडा हो जाता है. साथ ही इस कूलर में पानी की कैपेसिटी भी ज्यादा होती है. यानी कि एक बार पानी डालने के बाद दिन भर ठंडी हवा मिलेगी.

हालांकि, इनका वजन ज्यादा होता है जिससे इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में शिफ्ट करना थोड़ा मेहनत वाला काम हो जाता है. इतना ही नहीं, इसे चलाने के बाद बिजली की खपत भी ज्यादा होती है और समय के साथ इनमें जंग (रस्ट) लगने का खतरा भी रहता है. साथ इनकी मेंटेनेंस थोड़ी ज्यादा होती है.

प्लास्टिक वाले कूलर की खासियत और कमी

अब बात करें प्लास्टिक कूलर की, तो ये आजकल काफी पॉपुलर हो चुके हैं और कई डिजाइन, साइज और क्वालिटी के मिल जाते हैं. ये हल्के होते हैं, आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाए जा सकते हैं और इनमें जंग लगने की समस्या भी नहीं होती. प्लास्टिक कूलर दिखने में भी मॉडर्न और स्टाइलिश होते हैं और इनकी बॉडी हीट को कम एब्जॉर्ब करती है, जिससे कूलिंग लंबे समय तक बनी रहती है. ये कम बिजली की खपत करते हैं और सही तरीके से रखने पर कई सालों तक इस्तेमाल में आ जाते हैं.

हालांकि, प्लास्टिक कूलर्स लोहे वाले कूलर्स के मुकाबले उतनी स्पीड हवा नहीं फेंकते. यानी कि बड़े कमरे में अगर इसे रखा जाए तो कमरा ठंडा होने में ज्यादा समय लेगा. साथ ही इनमें ज्यादा कैपेसिटी वाले मोटर और पंखे भी नहीं होते, जिससे एयर फ्लो भी कम होता है. वहीं, बहुत ज्यादा धूप या खराब क्वालिटी प्लास्टिक होने पर इनकी मजबूती थोड़ी कम हो सकती है.

कूलिंग के लिहाज से कौन बेहतर है?

अगर केवल ठंडी हवा की बात करें, तो असली फर्क कूलर की बॉडी से ज्यादा उसके मोटर, फैन और कूलिंग पैड पर डिपेंड करता है. यानी अच्छा पंप, हाई क्वालिटी हनीकॉम्ब पैड और पावरफुल एयर थ्रो हो तो प्लास्टिक और मेटल दोनों ही कूलर बेहतरीन कूलिंग दे सकते हैं. ऐसे में छोटे कमरे के लिए कूलर खरीदना चाहते हैं, तो प्लास्टिक वाला कूलर सही रहेगा. लेकिन ज्यादा ठंडी हवा के लिए लोहे वाला कूलर अच्छा ऑप्शन है.

खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

कूलर लेते वक्त सिर्फ मेटेरियल पर फोकस न करें. कमरे का साइज, पानी की टैंक कैपेसिटी, एयर थ्रो, पावर कंजम्प्शन और कूलिंग पैड की क्वालिटी जरूर चेक करें. अगर आपको लंबे समय तक टिकाऊ और हैवी यूज के लिए कूलर चाहिए, तो मेटल बेहतर रहेगा. वहीं, घर के अंदर आसान इस्तेमाल और कम मेंटेनेंस के लिए प्लास्टिक कूलर अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: फ्रिज के पीछे लगी कॉइल्स क्या काम करती हैं? जानें इन्हें कब और कितनी बार साफ करना चाहिए?

Previous article बिहार के बस संचालकों के लिए गाइडलाइन जारी, मनमाने वसूली पर लगेगी ब्रेक
Next article NEET के बाद कहां लें एडमिशन? देखें भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel