[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Pinterest CEO बोले- 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन हो

Pinterest CEO बोले- 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन हो

0
Pinterest CEO बोले- 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन हो
बच्चों के लिए सोशल मीडिया सही या गलत / एआई इमेज

Pinterest के सीईओ बिल रेडी ने दुनियाभर के नेताओं से अपील की है कि 16 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए.रेडी ने यह बयान एक लिंक्डइन पोस्ट में दिया, जब अमेरिका में सोशल मीडिया के युवाओं पर असर को लेकर एक अहम मुकदमा चल रहा है.

क्यों उठी बैन की मांग?

रेडी का कहना है कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहे हैं. उन्होंने लिखा कि एक स्पष्ट मानक होना चाहिए- 16 साल से कम उम्र के किशोरों को सोशल मीडिया से दूर रखा जाए और मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप कंपनियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाए.

ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण

रेडी ने ऑस्ट्रेलिया में लागू किये गए नियम का हवाला दिया, जहां 16 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगायी गई है. उन्होंने इसे एक मॉडल के रूप में पेश किया और कहा कि बाकी देशों को भी इसी तरह के कदम उठाने चाहिए.

टेक कंपनियों पर दबाव

Google और Meta जैसी बड़ी कंपनियां पहले से ही अदालतों और नियामकों के दबाव में हैं. उन पर आरोप है कि उनके प्लैटफॉर्म्स किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य संकट को बढ़ावा दे रहे हैं. ऐसे में Pinterest का यह बयान बाकी टेक कंपनियों से अलग रुख दिखाता है.

Pinterest का यूजर बेस

अमेरिका में Pinterest अकाउंट बनाने की न्यूनतम उम्र 13 साल है. कंपनी ने हाल के वर्षों में खुद को Gen Z के लिए एक पसंदीदा प्लैटफॉर्म के रूप में पेश करने की कोशिश की है. रिसर्च फर्म Apptopia के अनुसार, इसके एक-तिहाई यूजर्स 17 से 25 वर्ष की उम्र के हैं.

यह भी पढ़ें: JLF 2026 में बोले स्टीफन फ्राई- सोशल मीडिया अब जहरीली नदी बन चुका है, बच्चों को दूर रखो

यह भी पढ़ें: X ने मानी अपनी गलती, 3500 से ज्यादा कंटेंट किए ब्लॉक, 600 से अधिक अकाउंट डिलीट

Previous article देर रात बदले मौसम ने बढ़ायी किसानों की चिंता, खेतों में बिछी फसलें
Next article खराब सर्विस से हैं परेशान, तो घर बैठे बदलें गैस एजेंसी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel