[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PicSee: दुनिया का पहला एआई फोटो शेयरिंग ऐप लॉन्च, दोस्तों से पाएं अपनी अनदेखी तस्वीरें!

PicSee: दुनिया का पहला एआई फोटो शेयरिंग ऐप लॉन्च, दोस्तों से पाएं अपनी अनदेखी तस्वीरें!

0
PicSee: दुनिया का पहला एआई फोटो शेयरिंग ऐप लॉन्च, दोस्तों से पाएं अपनी अनदेखी तस्वीरें!
PicSee App से दोस्तों से पाएं अपनी अनदेखी तस्वीरें

फोटो शेयरिंग अब और भी स्मार्ट और आसान हो गई है! बेंगलुरु की कंपनी बिलियन हार्ट्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज ने लॉन्च किया है दुनिया का पहला एआई-बेस्ड म्यूचुअल फोटो शेयरिंग ऐप- PicSee (पिकसी). इस ऐप को बनाया है कू (Koo) के सह-संस्थापक मयंक बिदावतकाने. यह ऐप आपको आपकी खुद की दोस्तों द्वारा खींची गई अनदेखी तस्वीरें ढूंढकर देता है- वो भी बिना किसी झंझट के और पूरी गोपनीयता के साथ.

पिकसी क्या है और कैसे करता है काम?

पिकसी एक ऐसा फोटो शेयरिंग ऐप है, जो एआई और फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आपकी गैलरी में मौजूद तस्वीरों को स्कैन करता है. यह पहचानता है कि आपकी गैलरी में कौन-कौन से दोस्तों की तस्वीरें हैं और फिर उन्हें एक इनवाइट भेजता है. जैसे- मेरे पास तुम्हारी 75 तस्वीरें हैं, उन्हें पिकसी पर आकर लो. दोस्त इनवाइट स्वीकार करते हैं और बदले में वो आपकी तस्वीरें शेयर करते हैं. इस तरह एक सुरक्षित, दो-तरफा फोटो एक्सचेंज बनता है.

Whatsapp Image 2025 10 16 At 17.52.56 187707Fe
What is picsee app?

पिकसी की सबसे खास बातें

पूरी तरह से प्राइवेसी-फर्स्ट ऐप

कोई भी फोटो सर्वर पर सेव नहीं होती

24 घंटे की रिव्यू विंडो जिससे आप फोटो शेयर करने से पहले हटा सकते हैं

स्क्रीनशॉट ब्लॉक फीचर

किसी भी फोटो को बाद में वापस लेने का विकल्प

यह सभी फीचर्स पिकसी को दुनिया के सबसे सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली फोटो ऐप्स में शामिल करते हैं.

तेजी से बढ़ती लोकप्रियता

सिर्फ तीन महीनों में पिकसी के यूजर्स की संख्या 75 गुना बढ़ गई है, और अब यह 27 देशों और 160 से ज्यादा शहरों में इस्तेमाल हो रहा है. अब तक 1.5 लाख से अधिक तस्वीरें शेयर की जा चुकी हैं, और 30%यूजर्स के पास अपनी गैलरी से ज्यादा तस्वीरें पिकसी पर हैं.

पिकसीऐप क्या करता है?

यह ऐप दोस्तों के बीच आपसी फोटो एक्सचेंज करता है, जिससे हर यूजर को अपनी अनदेखी तस्वीरें मिल जाती हैं.

क्या पिकसी सुरक्षित है?

हां, पिकसी किसी भी फोटो को अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करता और सभी फोटो ट्रांसफर एन्क्रिप्टेड होते हैं.

क्या इसे भारत में डाउनलोड किया जा सकता है?

हां, यह अब पब्लिक बीटा में उपलब्ध है और भारत समेत 27 देशों में लॉन्च हो चुका है.

AI इमेज जेनरेशन टूल्स की जंग: Microsoft, Google, OpenAI और xAI में कौन है सबसे आगे?

AR Rahman और Google Cloud की जोड़ी ला रही AI से चलने वाला मेटाह्यूमन बैंड Secret Mountain

अमेजन वाले जेफ बेजॉस ने बताया एआई का भविष्य, कहा- बुलबुला जल्द फूटेगा

ChatGPT पर भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ने कर ली तैयारी

Previous article वॉलीबॉल व कबड्डी में शिक्षा स्कूल की टीमें विजयी
Next article छेड़खानी व पाॅस्को एक्ट में फरार चल रहे आरोपित ने किया समर्पण
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel