[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PhonePe ले कर आया ‘UPI Circle’ फीचर, अब परिवार वालों के लिए भी आप कर पाएंगे पेमेंट

PhonePe ले कर आया ‘UPI Circle’ फीचर, अब परिवार वालों के लिए भी आप कर पाएंगे पेमेंट

0
PhonePe ले कर आया ‘UPI Circle’ फीचर, अब परिवार वालों के लिए भी आप कर पाएंगे पेमेंट
PhonePe UPI Circle Feature

PhonePe UPI Circle Feature: भारत में डिजिटल पेमेंट की संख्या लगातार विकसित हो रही है, जिसमें कई नए फीचर्स और सुधार जोड़े जा रहे हैं जो रोजमर्रा के लेन-देन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. इसी कड़ी में PhonePe ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने UPI प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर पेश किया है. कंपनी ने ‘UPI सर्कल’ नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स के भरोसेमंद नेटवर्क के भीतर डिजिटल पेमेंट को और अधिक आसान और सुरक्षित बनाता है. क्या यह है नया फीचर और कैसे इसे इस्तेमाल कर सकते हैं आइये जानते हैं.

क्या है PhonePe UPI Circle फीचर

फोनपे ने एक नई फीचर ‘UPI Circle’ लॉन्च की है, जो यूजर्स को परिवार, दोस्तों या भरोसेमंद संपर्कों के लिए भुगतान करने के लिए एक ‘सर्कल’ बनाने की सुविधा देती है. इस पहल के तहत अब परिवार के वे सदस्य जो बैंक खाता नहीं रखते, अपना खुद का डिजिटल पेमेंट प्रोफाइल बना सकते हैं. इससे ‘अनबैंक्ड’ यानी जीनके पास बैंक खाता नहींं है उन व्यक्तियों को सुरक्षित वित्तीय सेवाएं प्राप्त होंगी. इस सुविधा में मुख्य उपयोगकर्ता एक सेकेंडरी उपयोगकर्ता को अपने यूपीआई अकाउंट से भुगतान करने की अनुमति दे सकता है.

यह भी पढ़े: UPI पेमेंट हो रहा है बार-बार फेल? इन 5 तरीकों से करें प्रॉब्लम सॉल्व

PhonePe UPI Circle कैसे इस्तेमाल करें

अब PhonePe ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया फीचर ‘UPI Circle’ लॉन्च किया है, जो ग्रुप ट्रांजैक्शन्स को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देगा. अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में मौजूद PhonePe ऐप को Google Play Store या Apple App Store से अपडेट करें.
  • स्टेप 2: अब ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर मौजूद UPI टैब पर जाएं.
  • स्टेप 3: यहां आपको “UPI Circle” का नया ऑप्शन दिखेगा. उस पर टैप करें और ‘Create’ का विकल्प चुनें.
  • स्टेप 4: अब अपने सर्कल को एक उपयुक्त नाम दें, जैसे- flatmates, roommates, trip fund या कोई भी अन्य नाम जो आपके ग्रुप के उद्देश्य से मेल खाता हो.
  • स्टेप 5: नाम रखने के बाद आप अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट से उन दोस्तों या लोगों को इनवाइट कर सकते हैं जो PhonePe यूज करते हैं. हर सदस्य को एक नोटिफिकेशन मिलेगा जिससे वे आपके सर्कल से जुड़ सकें.
  • स्टेप 6: जैसे ही सभी सदस्य जुड़ जाते हैं, आप सर्कल के अंदर ही पैसे भेजने, मांगने, बिल स्प्लिट करने और ट्रांजैक्शन्स को ट्रैक करने जैसे काम कर सकते हैं.
  • स्टेप 7: इसके अलावा, Circle डैशबोर्ड के जरिए आप सभी ट्रांजैक्शन्स, हिस्ट्री, पेंडिंग रिक्वेस्ट और बैलेंस सेटलमेंट की जानकारी भी देख सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article AI से जन्मा बच्चा! 40 साल की महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, नई IVF तकनीक ने रचा इतिहास
Next article ये है मिसिर बेसरा का बंकर, इसी में रहता था खूंखार नक्सली, सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel