[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone का Siri हुआ पुराना, यूजर्स के अब सारे काम संभालेगा Perplexity AI वॉयस असिस्टेंट

iPhone का Siri हुआ पुराना, यूजर्स के अब सारे काम संभालेगा Perplexity AI वॉयस असिस्टेंट

0
iPhone का Siri हुआ पुराना, यूजर्स के अब सारे काम संभालेगा Perplexity AI वॉयस असिस्टेंट
Perplexity AI Voice Assistant

Perplexity AI ने iOS यूजर्स के लिए अपना नया फीचर ‘Perplexity Assistant’ पेश किया है. यह एक वॉयस-एक्टिवेटेड एआई टूल है, जो अब सीधे यूजर्स के iPhone पर रियल-वर्ल्ड टास्क भी पूरा कर सकता है. इस नए अपडेट के साथ, Perplexity ऐसा पहला असिस्टेंट बन गया है जो इंटेलिजेंट रिस्पॉन्स के साथ-साथ वास्तविक काम भी कर सकता है और वह भी बिना ऐप छोड़े.

क्या क्या कर सकता है ‘Perplexity Assistant’ 

सिरी या चैटजीपीटी वॉयस के मुकाबले, पर्प्लेक्सिटी असिस्टेंट न सिर्फ सवालों के जवाब देता है, बल्कि उन पर कार्रवाई भी करता है. यह विशेष मीडिया प्ले कर सकता है, ईमेल ड्राफ्ट कर सकता है, कैलेंडर इवेंट्स को रीशेड्यूल कर सकता है, रेस्टोरेंट बुकिंग कर सकता है, ट्रांसपोर्ट का ऑर्डर दे सकता है और रिमाइंडर भी सेट कर सकता है.

यह भी पढ़े: Apple ने चीन को कहा बाय-बाय, अमेरिका में बिकने वाले सभी iphone बनेंगे अब भारत में

Perplexity ने अपनी क्षमताओं में एक और कदम बढ़ाते हुए अब रियल-टाइम जानकारी प्राप्त करने और YouTube व पॉडकास्ट डायरेक्टरी जैसे प्लेटफॉर्म्स से कंटेंट खींचने की सुविधा जोड़ ली है. हालांकि, इसके प्रतिद्वंद्वी Gemini और Grok जैसे प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले, यह अभी रियल-टाइम कैमरा इनपुट को सपोर्ट नहीं करता है. फिलहाल, यूजर्स एक इमेज अपलोड कर उस पर सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन लाइव वीडियो विश्लेषण की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

कैसे इस्तेमाल करें Perplexity वॉयस असिस्टेंट?

Perplexity का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इसे डाउनलोड करना होगा. लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने के बाद, इनपुट बॉक्स में मौजूद वॉयस आइकन पर क्लिक करें. आइकन पर क्लिक करने के बाद आप अपना सवाल बोलकर पूछ सकते हैं.

आप इस असिस्टेंट को एक्शन बटन पर भी सेट कर सकते हैं. इसके लिए सेटिंग में जाकर स्क्रॉल करें और Action Button विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद शॉर्टकट ऑप्शन में जाकर Perplexity को सेलेक्ट करें. अब आप केवल एक क्लिक में Perplexity को एक्टिवेट कर सकेंगे.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Saran News : मशाल अंडर-16 प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next article Kadhi Pakoda Recipe: चावल के साथ परोसें ये खास कढ़ी, बन जाएगा सबका फेवरेट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel