[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology भारत में लॉन्च हुआ Perplexity Comet ब्राउजर, जानें फीचर्स और डाउनलोड का तरीका

भारत में लॉन्च हुआ Perplexity Comet ब्राउजर, जानें फीचर्स और डाउनलोड का तरीका

0
भारत में लॉन्च हुआ Perplexity Comet ब्राउजर, जानें फीचर्स और डाउनलोड का तरीका
भारत में लॉन्च हुआ Perplexity Comet ब्राउजर, जानें फीचर्स और डाउनलोड तरीका

Perplexity ने भारत में अपना बहुप्रतीक्षित Comet ब्राउजर लॉन्च कर दिया है. यह ब्राउजर Google Chrome और Microsoft Edge को टक्कर देने वाला है, जिसमें OpenAI का ChatGPT इनबिल्ट है. खास बात यह है कि यह ब्राउजर यूजर की ओर से खरीदारी, मीटिंग शेड्यूलिंग और ईमेल भेजने जैसे काम खुद से कर सकता है.

क्या है Agentic AI फीचर?

Comet ब्राउजर का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका Agentic AI साइडबार. यह फीचर यूजर को मल्टी-स्टेप टास्क करने की सुविधा देता है जैसे:

  • प्रोडक्ट की कीमतों की तुलना
  • दस्तावेजों का सारांश
  • मीटिंग्स शेड्यूल करना
  • ईमेल ड्राफ्ट और भेजना
  • ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पूरा करना

यह ब्राउजर यूजर की ब्राउजिंग हिस्ट्री और सर्च क्वेरीज से सीखता है और एक पर्सनल रिसर्च एजेंट की तरह काम करता है.

कहां और कैसे करें डाउनलोड?

Comet फिलहाल Windows और macOS पर उपलब्ध है. Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि iOS वर्जन का इंतजार अभी बाकी है. ध्यान दें, यह ब्राउजर केवल Perplexity Pro सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है.

  • Pro सब्सक्रिप्शन की कीमत: ₹17,000/वर्ष
  • Airtel यूजर्स को एक साल तक मुफ्त एक्सेस

Chrome से कैसे अलग है Comet?

Comet एक वर्कस्पेस इंटरफेस देता है जो कई टैब्स को एकीकृत व्यू में समेटता है. यह ब्राउजर यूजर को टेक्स्ट-बेस्ड कमांड पर वेबसाइट्स से इंटरैक्ट करने की सुविधा देता है, जिससे ब्राउजिंग अनुभव पूरी तरह बदल जाता है.

Perplexity Comet Browser India Launch : FAQs

Q1. क्या Comet ब्राउजर फ्री में उपलब्ध है?

नहीं, यह केवल Perplexity Pro सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है.

Q2. क्या यह मोबाइल पर भी चलेगा?

अभी केवल Windows और macOS पर उपलब्ध है. Android पर प्री-बुकिंग शुरू है, iOS वर्जन जल्द आएगा.

Q3. क्या Comet ब्राउजर सुरक्षित है?

ब्राउजिंग हिस्ट्री और AI इंटरैक्शन लोकली स्टोर होते हैं, लेकिन प्राइवेसी को लेकर कुछ सवाल उठे हैं.

Q4. क्या Airtel यूजर्स को मुफ्त एक्सेस मिलेगा?

हां, Airtel यूजर्स को एक साल तक Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा.

Airtel यूजर्स को मिल रहा है नकली Perplexity Pro? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

AI की दुनिया में बड़ा धमाका, Google Chrome ब्राउजर के लिए Perplexity ने लगा दी 3 लाख करोड़ की बोली

WhatsApp पर आया Perplexity AI, अब चैट के बीच में ही करें स्मार्ट सर्च और फैक्ट चेक!

Apple और Meta की नजर Perplexity AI पर क्यों? जानिए इस AI स्टार्टअप में क्या है खास

Airtel फ्री में दे रहा 17 हजार का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन, जान लें क्लेम करने का तरीका

Previous article आदिवासी समन्वय समिति के बैनर तले हजारों आदिवासी सड़कों पर उतरे
Next article जिले में पंचायत भवन बनाने को ₹ 11.25 करोड़ मिले
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel