[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ChatGPT और Arattai को पछाड़ Perplexity AI बना नंबर वन ऐप, जानें इसकी खूबियां

ChatGPT और Arattai को पछाड़ Perplexity AI बना नंबर वन ऐप, जानें इसकी खूबियां

0
ChatGPT और Arattai को पछाड़ Perplexity AI बना नंबर वन ऐप, जानें इसकी खूबियां
Perplexity AI बना नंबर वन ऐप

Perplexity AI: कुछ ही सालों पहले आया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. आज ऐसे कई टूल्स और सर्विसेज हैं जिन्हें हम डेली यूज कर रहे हैं और हम लगातार इनपर निर्भर हो रहे हैं. चाहे हमें जल्दी से किसी सवाल का जवाब चाहिए हो, कोई क्रिएटिव AI इमेज बनानी हो या फिर किसी ट्रेंड को फॉलो करना हो, हर जगह AI का इस्तेमाल हो रहा है. हालांकि, आज कई AI टूल्स के बीच कड़ी टक्कर चल रही है, लेकिन एक सॉफ्टवेयर ने सबको पीछे छोड़ते हुए भारत में नंबर वन ऐप का खिताब हासिल किया है. आइए जानते हैं आखिर कौन सा है वो AI. 

Perplexity AI बना नंबर वन ऐप 

Perplexity AI एक AI-पावर्ड सर्च और चैट प्लेटफॉर्म है. अब ये भारत में Android और iOS दोनों ऐप स्टोर्स पर सभी कैटेगरी में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है. फिलहाल ये ऐप Google Play Store और Apple App Store की फ्री ऐप लिस्ट में पहले नंबर पर है, और इसने ChatGPT, Google Gemini, और Arattai Messenger जैसे पॉपुलर ऐप्स को पीछे छोड़ दिया है.

अरविंद श्रीनिवासन ने किया पोस्ट

इस बड़ी कामयाबी की जानकारी Perplexity के को-फाउंडर, प्रेसिडेंट और CEO अरविंद श्रीनिवासन ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने लिखा, ‘Perplexity अब भारत के प्ले स्टोर पर सभी कैटेगरी में नंबर वन ऐप बन गया है.’

Perplexity AI की खूबियां

Perplexity AI अपनी ताकत, आसान इस्तेमाल और तेज जानकारी देने की वजह से अलग पहचान रखता है. इसके फ्री वर्जन में भी यूजर आसान भाषा में सवाल पूछ सकते हैं और भरोसेमंद सोर्स के साथ साफ-सुथरे, ताजा जवाब पा सकते हैं. यूजर इसमें PDF, फोटो, ऑडियो या वीडियो जैसी फाइलें अपलोड करके भी उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी निकाल सकते हैं. अगर कोई और ज्यादा एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करना चाहता है, तो Perplexity Pro के जरिए रिसर्च और प्रोडक्टिविटी को अगले लेवल पर ले जा सकता है.

FAQ

Perplexity AI क्यों पॉपुलर है?

Perplexity AI अपनी खासियत के लिए जानी जाती है क्योंकि ये एक AI से चलने वाला “answer engine” है, जो सवालों के सीधे और बातचीत जैसे जवाब देता है, साथ ही अपने जवाबों के सोर्स (स्रोत) भी दिखाता है.

क्या Perplexity AI फ्री है?

हां, Perplexity AI का एक फ्री वर्जन मौजूद है, लेकिन इसके साथ एक पेड ‘Pro’ वर्जन भी आता है जिसमें एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

Perplexity AI के CEO कौन हैं?

Perplexity AI के सीईओ और को-फाउंडर अरविंद श्रीनिवास हैं.

यह भी पढ़ें: AI इमेज जेनरेशन टूल्स की जंग: Microsoft, Google, OpenAI और xAI में कौन है सबसे आगे?

Previous article ट्रेन या प्लेन, किसका इंजन है Powerful? अच्छे-अच्छे भी नहीं बता पाएंगे जवाब
Next article BCA के बाद MCA या MBA करें? जानिए करियर और सैलरी में कौन है आगे
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel