[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Paytm यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फिंगरप्रिंट से पेमेंट और QR स्कैन कर ATM से निकालें पैसे

Paytm यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फिंगरप्रिंट से पेमेंट और QR स्कैन कर ATM से निकालें पैसे

0
Paytm यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फिंगरप्रिंट से पेमेंट और QR स्कैन कर ATM से निकालें पैसे
पेटीएम (Photo: Paytm)

Paytm ने अपने यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स लॉन्च किए हैं. पहला UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और दूसरा कार्डलेस ATM निकासी. अब आप UPI ट्रांजैक्शन सिर्फ Face ID या फिंगरप्रिंट से वेरिफाई कर सकते हैं. यानी अब आपको PIN डालने की झंझट नहीं रहने वाली है.

साथ ही, कार्डलेस ATM सुविधा से आप बिना ATM कार्ड के भी सीधे Paytm ऐप से कैश निकाल सकते हैं. ये अपडेट खासकर RBI के नए टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन नियमों के बाद आया है, जो 1 अप्रैल से लागू हैं. अब हर डिजिटल पेमेंट चाहे UPI हो, कार्ड या वॉलेट OTP के अलावा PIN, पासवर्ड, सिक्योर टोकन या बायोमेट्रिक से भी वेरिफाई होना जरूरी है.

अब फिंगरप्रिंट और Face ID से होगी पेमेंट

Paytm ने कन्फर्म किया है कि अब आप अपने Android फोन के फिंगरप्रिंट या iOS के Face ID से आसानी से पेमेंट कर सकते हैं. कंपनी ने कहा है कि आपकी बायोमेट्रिक जानकारी बिल्कुल सेफ है. ना तो Paytm इसे स्टोर करता है, ना ही बैंक इसे एक्सेस कर सकता है. सेफ्टी की बात करें तो NPCI के नियमों के मुताबिक, बायोमेट्रिक UPI पेमेंट की लिमिट हर ट्रांजैक्शन पर सिर्फ ₹5,000 है. अगर आप अभी भी पुराने तरीके को पसंद करते हैं, तो UPI PIN से पेमेंट करने का ऑप्शन भी बिल्कुल वैसा ही बना हुआ है.

Paytm में Biometric Authentication कैसे ऑन करें?

  • Paytm ऐप खोलें.
  • ऊपर बाएं कोने में मौजूद Profile आइकन पर टैप करें.
  • Settings में जाएं.
  • अपने डिवाइस के अनुसार ‘Pay with Fingerprint’ या ‘Pay with Face ID’ ऑप्शन चुनें.
  • उस बैंक अकाउंट को सिलेक्ट करें जिस पर आप biometric पेमेंट्स चालू करना चाहते हैं.
  • ऑन-स्क्रीन दिए गए स्टेप्स फॉलो करें.
  • सेटअप पूरा होने के बाद, आप UPI पेमेंट्स को फिंगरप्रिंट या Face ID से वेरीफाई कर सकते हैं.

Cardless ATM Withdrawal कैसे काम करता है?

  • सबसे पहले आपका बैंक अकाउंट Paytm UPI से लिंक होना चाहिए.
  • ATM पर जाएं और स्क्रीन पर UPI Cash Withdrawal ऑप्शन चुनें.
  • अब जितने पैसे निकलने हैं, वो अमाउंट दर्ज करें.
  • ATM स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा.
  • Paytm ऐप खोलें और उस QR कोड को स्कैन करें.
  • इसके बाद अपना UPI PIN डालकर पेमेंट वेरिफाई करें.
  • वेरिफिकेशन पूरा होते ही ATM से कैश निकल जाएगा.
  • साथ ही Paytm ऐप पर तुरंत कन्फर्मेशन भी मिल जाएगा.
  • ध्यान रखें कि एक बार में अधिकतम ₹10,000 तक ही कैश निकाला जा सकता है.

यह भी पढ़ें: जुलाई 2026 से Samsung के फोन में नहीं दिखेगा ये ऐप, यूजर्स को करना पड़ेगा ये काम

Previous article Chetak से लेकर iQube तक, भारत में सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट यहां देखें
Next article बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान हादसा, भाजपा उम्मीदवार के सिर में फ्रैक्चर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel