[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Paytm Hide Feature: अब पेटीएम पर कोई नहीं जान पाएगा आपने किसे और कितना पेमेंट किया, आया कमाल का फीचर

Paytm Hide Feature: अब पेटीएम पर कोई नहीं जान पाएगा आपने किसे और कितना पेमेंट किया, आया कमाल का फीचर

0
Paytm Hide Feature: अब पेटीएम पर कोई नहीं जान पाएगा आपने किसे और कितना पेमेंट किया, आया कमाल का फीचर
Paytm Hide Feature

Paytm Hide Feature: भारत की पॉपुलर ऑनलाइन पेमेंट्स ऐप Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है. अभी तक UPI ऐप में हुई ट्रांजेक्शन को डिलीट या छुपाया नहीं जा सकता था, लेकिन अब Paytm के साथ ये बदल गया है. ध्यान रहे कि आप अभी भी पेमेंट ट्रांजेक्शन को डिलीट नहीं कर सकते, लेकिन अब उन्हें छुपा सकते हैं. यूजर्स अब Paytm में आसान स्टेप्स के जरिए वो ट्रांजेक्शन चुन सकते हैं जिन्हें वे छुपाना चाहते हैं.

ध्यान रहे कि ये ट्रांजेक्शन पूरी तरह से सेफ रहते हैं और जब भी जरूरत हो, एक्सेस किए जा सकते हैं. यानी केवल इन्हें छुपाया जाता है. फिलहाल, Paytm ही एकमात्र ऐप है जो यूजर्स को ये फीचर दे रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Paytm का नया Hide Payment फीचर

Paytm ने अपनी नई Hide Payments सुविधा के बारे में बताया है कि अब डिजिटल पेमेंट्स को और भी प्राइवेट और पर्सनल तरीके से मैनेज किया जा सकता है. जो ट्रांजैक्शन हिड़न के रूप में चिह्नित होंगे, वे डिलीट या बदलेंगे नहीं बल्कि एक अलग सेफ सेक्शन में रहेंगे. Paytm का कहना है कि ऐसे ट्रांजैक्शन पूरी तरह सेफ रहेंगे और जरूरत पड़ने पर आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं. हिड़न ट्रांजैक्शन को Paytm ऐप के Balance & History सेक्शन में देखा जा सकता है.

Paytm में Transaction कैसे छुपाएं?

  • Paytm ऐप खोलें और Balance & History सेक्शन में जाएं.
  • जिस ट्रांजैक्शन को छुपाना चाहते हैं, उस पर बाई तरफ स्वाइप करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहे ‘Hide’ ऑप्शन पर टैप करें.
  • पुष्टि के लिए ‘Yes, Hide Payment’ पर क्लिक करें.
  • अब आपका पेमेंट आपके हिस्ट्री से छिप जाएगा.

Paytm में छुपाए गए पेमेंट को Unhide कैसे करें?

  • Paytm ऐप खोलें और ‘Balance & History’ सेक्शन में जाएं.
  • स्क्रीन के ऊपर दाई ओर तीन डॉट वाले आइकन पर टैप करें.
  • मेन्यू से ‘View Hidden Payments’ सेलेक्ट करें.
  • अपने मोबाइल का PIN डालें या फिंगर/फेस ID से वेरिफिकेशन करें ताकि सभी छुपे हुए पेमेंट दिखें.
  • जिस ट्रांजैक्शन को आप Unhide करना चाहते हैं, उस पर बाएं स्वाइप करें और फिर ‘Unhide’ पर टैप करें.
  • अब वह ट्रांजैक्शन फिर से आपके पेमेंट हिस्ट्री में दिखने लगेगा.

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी कर पाएंगे UPI यूज, जानें क्या है UPI Lite X और इसे सेटअप करने का तरीका

Previous article Green Moong Dal Ladoo Recipe in Hindi: प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग के लड्डू बनाने की आसान विधि
Next article राज्य स्तरीय विज्ञान शोध कार्यक्रम के लिए चार बच्चों का हुआ चयन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel