[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कैश की झंझट को कहिए बाय-बाय, अब Post Office में भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, अगस्त से बदलेगी सूरत

कैश की झंझट को कहिए बाय-बाय, अब Post Office में भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, अगस्त से बदलेगी सूरत

0
कैश की झंझट को कहिए बाय-बाय, अब Post Office में भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, अगस्त से बदलेगी सूरत
Post Office Digital Payment

Post Office Digital Payment: भारत सरकार अब डिजिटल इंडिया मिशन को एक कदम और बढ़ाने जा रही है.  इस साल अगस्त से डाक विभाग (India Post) की सेवाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलने जा रहा है. अब आपको पोस्ट ऑफिस के काउंटर पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलने जा रही है. यानी अब डाकघर में UPI, QR कोड और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए आप पेमेंट कर सकेंगे.

फिलहाल डाकघरों में डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं है क्योंकि इनके खाते यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से लिंक्ड नहीं हैं. लेकिन अब डाक विभाग अपने आईटी सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है जिसके बाद उपभोक्ता पोस्ट ऑफिस में भी UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. इससे कैश से पेमेंट करने की झंझट खत्म हो जाएगी. 

ट्रायल रन शुरू हुआ 

आपको बता दें कि इस सिस्टम की टेस्टिंग कर्नाटक सर्कल में शुरू कर दी गई है. इससे पहले भी डाक सेवाओं में भुगतान के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों और ग्राहकों की तरफ से आ रही शिकायतों की वजह से उसे बंद करना पड़ा था. लेकिन अब नए अपग्रेडेड सिस्टम के जरिए डाक विभाग इन तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से बदल रहा Tatkal Ticket का नियम, IRCTC पर फौरन कर लें यह काम वरना बुक नहीं होगी टिकट

Post Office में कब से शुरू होगी ये सुविधा 

डाक विभाग के अनुसार यह सिस्टम अगस्त 2025 के पहले सप्ताह से धीरे-धीरे लागू की जाएगी. शुरुआत उन डाकघरों से होगी जो बड़े परिसर वाले हैं. इसके बाद मध्यमवर्गीय क्षेत्रों के डाक काउंटरों पर और अंत में ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्रों के डाकघरों में इसे सक्रिय किया जाएगा. हर डाकघर में एक या दो कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर QR कोड स्कैन करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

लोगों को मिलेंगे ये फायदे

  • डाक घर की सुविधाएं लेते समय अब आप UPI स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे.
  • कैश लेन-देन की झंझट खत्म होगी.
  • पेमेंट तुरंत कन्फर्म होगी और रसीदें मिलेंगी.
  • ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल सर्विस सेंटर होगी.
  • पोस्ट ऑफिस में मिलने वाली सेवाएं और भी तेज होगी.

यह भी पढ़ें: NHAI का नया ऐप बताएगा सबसे सस्ता टोल वाला हाईवे कौन सा है, यात्रा होगी सस्ती, प्लानिंग होगी आसान

Previous article मां के हाथों मासूम की मौत? पिता का आरोप, गले पर थे उंगलियों के निशान
Next article नशा मुक्ति को लेकर निकाला कैंडल मार्च
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel