[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Patanjali SIM Card: फ्री कॉलिंग के साथ झमाझम बरसेगा डेटा; जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

Patanjali SIM Card: फ्री कॉलिंग के साथ झमाझम बरसेगा डेटा; जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

0
Patanjali SIM Card: फ्री कॉलिंग के साथ झमाझम बरसेगा डेटा; जानें वायरल मैसेज की सच्चाई
TRAI New SIM Activation Rule

Patanjali Sim Card 2024 : भारत के टेलीकॉम मार्केट में आजकल जियो और एयरटेल का दबदबा बहुत बढ़ गया है. देश में तेजी से बढ़ते कंज्यूमर मार्केट को देखते हुए सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रही है कि पतंजलि के द्वारा नया सिम कार्ड (Patanjali Sim Card 2024) जारी किया गया है. जी हां, वायरल हो रही खबरों की मानें, तो बाबा रामदेव ने एक इवेंट में पतंजलि का सिम कार्ड लाॅन्च किया है. यही नहीं, इसे स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड का नाम दिया गया है. आइए जानें क्या है इन खबरों की हकीकत-

Patanjali Sim Card 2024

रिलायंस जियो का बिजनेस देश भर में चर्चित है. इसके बाद एयरटेल भी कम नहीं है. रिलायंस जियो और एयरटेल के अलावा, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया भी रेस में बने हुए हैं. जियो और एयरटेल के रिचार्ज प्लान सस्ते हैं और देशभर में इनकी कनेक्टिविटी भी अच्छी है. दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी सर्विस भी रोलआउट कर दिया है और इसका जाल देश के कोने-कोने में पहुंच रहा है. वहीं, दूसरी ओर चर्चा है कि भारत में दो और कंपनियां इस क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रही हैं. जहां एलन मस्क अपने स्टारलिंक प्रोजेक्ट के जरिये लोगों तक इंटरनेट सर्विस पहुंचाने की तैयारी कर रही है, वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि पतंजलि भी नया सिम कार्ड पेश कर चुकी है.

Also Read: 20, 24, 28 दिन के रीचार्ज का झंझट अब भूल जाइए, Jio के इस कैलेंडर प्लान के फायदों पर फिदा हो जाएंगे

144 रुपये का रीचार्ज, डेटा कॉलिंग भरपूर

सोशल मीडिया में चल रही वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा रामदेव ने पतंजलि सिम कार्ड लाॅन्च (Patanjali Sim Card Launch) किया है. इसे स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड के नाम से बाजार में उतारा गया है. वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे पतंजलि और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मिलकर लॉन्च किया है. पतंजलि के सिम में यूजर्स को 144 रुपये का रीचार्ज करने पर आपको 2GB डेटा मिलने की बात कही जा रही है. इसके साथ ही, जियो और एयरटेल के नॉर्मल प्लान्स की तरह इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दिये जाने की बात कही जा रही है. साथ ही, इस सिम के जरिये पतंजलि के प्रॉडक्ट्स पर 10% का डिस्काउंट भी दिये जाने की बात कही जा रही है.

पतंजलि का नया सिम कार्ड किसे मिलेगा?

वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती समय में पतंजलि का नया सिम कार्ड पतंजलि में काम कर रहे कर्मचारियों को दिया जाएगा. हालांकि कुछ समय बाद आम यूजर्स के लिए मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इस सिम में 144 रुपये रीचार्ज कराने पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दिये जाने की बात कही जा रही है. इसके साथ ही 2GB डेटा और 100 एसएमएस पैक की सुविधा भी मिलती है. दावा किया जा रहा है कि यह जियो और एयरटेल दोनों सिम को टक्कर देने के लिए काबिल है.

Also Read: Airtel का यह प्लान Jio की कर देगा छुट्टी, तीन महीने के लिए मिल रहा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन और 252GB डेटा

स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड

इंटरनेट पर वायरल हो रही खबरों की मानें, तो सिम लॉन्चिंग के मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि बीएसएनएल का एक स्वदेशी नेटवर्क है पतंजलि और बीएसएनएल का लक्ष्य है देश के उन सभी गरीब लोगों की सेवा करना, जो रीचार्ज नहीं कराते हैं और उनका मोबाइल फोन बंद रहता है. यही नहीं, वायरल मैसेजेस का दावा है कि पतंजलि का सिम कार्ड लेनेवाले लोगों को हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की भी सुविधाएं मिलेंगी.

पतंजलि सिम कार्ड की सच्चाई जांच लें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे किसी प्लान के बारे में पतंजलि ने अाधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है. मुमकिन है कि कोई साइबर ठग आपको पतंजलि का सिम कार्ड देने के नाम पर आपसे आपकी गाढ़ी कमाई ठग ले. ऐसे में यह खबर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चल रही जानकारियाें के आधार पर बनायी गई है. हमने आपके सामने इस बात को रखकर यह बताने की कोशिश की है कि आप ऐसी किसी खबर के चंगुल में न फंसें.

Previous article Bihar Weather: सर्दी की विदाई का सामने आया डेट, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट…
Next article Google और Facebook बच्चों के ऐप्स से चुरा लेते हैं अधिकतर डेटा, स्टडी में सामने आयी यह बात
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel