[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर 2025 है आखिरी तारीख, नहीं कराया लिंक तो पैन हो जाएगा बंद, जानें तरीका

PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर 2025 है आखिरी तारीख, नहीं कराया लिंक तो पैन हो जाएगा बंद, जानें तरीका

0
PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर 2025 है आखिरी तारीख, नहीं कराया लिंक तो पैन हो जाएगा बंद, जानें तरीका
PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर 2025 से पहले कर पैन को आधार से लिंक

PAN-Aadhaar Linking: PAN-Aadhaar लिंक करने की आखिरी तारीख में अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं, ऐसे में देशभर के टैक्सपेयर्स को जल्दी एक्शन लेना जरूरी है. अगर 1 जनवरी 2026 तक आपका PAN, Aadhaar से लिंक नहीं हुआ, तो आपका PAN काम नहीं करेगा. जिन लोगों का Aadhaar 1 अक्टूबर 2024 या उससे पहले बन चुका है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक PAN-Aadhaar लिंक कराना होगा. ऐसा न करने पर PAN इनऑपरेटिव हो जाएगा, जिससे बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम और इनकम टैक्स फाइल करना भी मुश्किल हो सकता है.

PAN को Aadhaar से लिंक करना क्यों जरूरी?

PAN को Aadhaar से लिंक करना करना बहुत जरूरी है. अगर आप इसे हल्के में लेते हैं, तो ये आपके लिए लिए परेशानियां कड़ी होंगी. अगर आपने अभी तक PAN-Aadhaar लिंक नहीं कराया, तो सबसे पहले आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे. इतना ही नहीं, बैंक अकाउंट से जुड़े कई काम और बड़े लेनदेन भी रुक सकते हैं. म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड और इंश्योरेंस जैसी जगहों पर निवेश करना भी मुश्किल हो सकता है.

इसके अलावा पर्सनल लोन, होम लोन या कम ब्याज वाले किसी भी लोन के लिए अप्लाई करना परेशानी भरा हो जाएगा. सबसे अहम बात यह है कि अगर PAN इनएक्टिव हो गया, तो आपकी कमाई पर ज्यादा TDS भी कट सकता है, जिससे सीधा नुकसान आपकी जेब को होगा.

पैन को आधार से कैसे करें लिंक?

  • सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/) पर जाएं. 
  • वहां होमपेज पर आपको Link Aadhaar का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें. 
  • अब सामने आए पेज पर अपना PAN नंबर, Aadhaar नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भरें. 
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें.

ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर आपका PAN पहले से इनऑपरेटिव (बंद) हो चुका है, तो लिंक कराने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा. पेमेंट करने के बाद आप वेबसाइट के Quick Links सेक्शन में जाकर Link Aadhaar Status पर अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: YONO 2.0 के साथ GPay, PhonePe को टक्कर देगा SBI, अब बैंकिंग होगी और तेज, आसान और स्मार्ट

Previous article Kal ka Mausam : महीने के अंतिम सप्ताह में होगी बारिश, 28 दिसंबर तक के लिए जारी किया गया अलर्ट
Next article क्या आपने की अपनी बेटी के भविष्य की प्लानिंग, SIP से बन सकता है मजबूत फंड, जानिए कैसे
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel