[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Oura Ring 4: छोटी सी अंगूठी बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल

Oura Ring 4: छोटी सी अंगूठी बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल

0
Oura Ring 4: छोटी सी अंगूठी बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल
ओरा रिंग 4 / फोटो- ओरा

फिनलैंड की हेल्थ टेक कंपनी Oura ने भारत में अपना पहला स्मार्ट रिंग Oura Ring 4 लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का भारत में पहला कदम है और यह रिंग खासतौर पर हेल्थ ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस और रिकवरी मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन की गई है. यह स्मार्ट रिंग Oura App के साथ काम करती है और Bluetooth Low Energy (LE) सपोर्ट करती है. इसमें कंपनी की Smart Sensing टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ज्यादा सटीक और पर्सनल हेल्थ डेटा देती है.

कीमत और उपलब्धता

भारत में Oura Ring 4 की शुरुआती कीमत ₹28,900 रखी गई है, जो Black और Silver कलर के लिए है. वहीं Brushed Silver, Rose Gold और Stealth कलर की कीमत ₹39,900 है. यह रिंग साइज 4 से 15 तक 12 अलग-अलग साइज में उपलब्ध है. ग्राहक इसे ऑनलाइन और Croma के 100 स्टोर्स से 18 मार्च से खरीद सकते हैं. इसके साथ कंपनी ₹599 मंथली सब्सक्रिप्शन भी दे रही है, जिससे यूजर्स को और डिटेल हेल्थ रिपोर्ट और एडवांस ट्रैकिंग मिलेगी.

कैसे काम करता है Oura Ring 4?

Oura Ring 4 का कॉन्सेप्ट थोड़ा अलग है. इसमें कोई स्क्रीन या लगातार नोटिफिकेशन नहीं मिलते. इस स्मार्ट रिंग में एडवांस सेंसर दिए गए हैं, जो दिन-रात आपकी बॉडी के डेटा को ट्रैक करते हैं. यह चुपचाप बैकग्राउंड में काम करता है और आपकी हार्ट रेट, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (HRV), स्लीप स्टेज और स्लीप क्वालिटी, बॉडी टेम्परेचर ट्रेंड, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), रेस्पिरेशन (सांस लेने की रफ्तार) और डेली एक्टिविटी को ट्रैक करता रहता है.

इसमें 18-पाथ मल्टी-वेलेंथ PPG सिस्टम दिया गया है, जो अलग-अलग सेंसर और LED (रेड, ग्रीन, इंफ्रारेड) के जरिए ज्यादा सटीक डेटा देता है. कंपनी का दावा है, कि इसकी एक्यूरेसी को University of Tokyo और National University of Singapore जैसे संस्थानों ने टेस्ट किया है.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Oura Ring 4 का डिजाइन काफी प्रीमियम और हल्का है. इसे ऑल-टाइटेनियम बॉडी से बनाया गया है, जो स्किन के लिए सुरक्षित (non-allergenic) है. इसकी चौड़ाई 7.9mm, थिकनेस 2.8mm और वजन 3.3g से 5.2g (साइज के हिसाब से) है. इसे यूजर्स पूरे दिन और रात आराम से पहन सकते हैं. साथ ही यूजर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल और पानी जैसे काम करने के दौरान भी आसानी से पहने हुए रह सकते हैं. ऐसे में सही साइज चुनना यहां बहुत जरूरी है, क्योंकि फिटिंग से ही डेटा की एक्यूरेसी तय होती है.

एक्टिविटी और अन्य फीचर्स

रिंग में एक एक्सेलेरोमीटर भी दिया गया है, जो आपकी मूवमेंट और एक्टिविटी को ट्रैक करता है. साथ ही इसमें डिजिटल टेम्परेचर सेंसर भी है, जो शरीर के तापमान में बदलाव को मॉनिटर करता है.

बैटरी और चार्जिंग

Oura Ring 4 की बैटरी लाइफ काफी अच्छी बताई गई है. इसे एक बार चार्ज करने पर 7-8 दिन तक चल सकती है. यह चार्ज होने में 20 से 80 मिनट तक का टाइम ले सकती है. साथ में साइज के हिसाब से स्पेशल चार्जर मिलता है.

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर में गैस खत्म होने से पहले अलर्ट देगा यह मीटर, जानें कैसे

Previous article बुमराह को BCCI के नए कॉन्ट्रैक्ट से हुआ नुकसान, अब एक्शन में क्रिकेट बोर्ड
Next article कौन है NIA की गिरफ्त में आया अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक? लीबिया, सीरिया, यूक्रेन में लड़ा, अब भारत के लिए खतरा!
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel