[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Oppo Reno 15 Series के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, इस दिन भारत में एंट्री मारेगा 200MP कैमरा वाला सीरीज

Oppo Reno 15 Series के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, इस दिन भारत में एंट्री मारेगा 200MP कैमरा वाला सीरीज

0
Oppo Reno 15 Series के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, इस दिन भारत में एंट्री मारेगा 200MP कैमरा वाला सीरीज
ओप्पो रेनो 15 सीरीज

Oppo Reno 15 Series India Launch Date: जनवरी में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. लेकिन ज्यादातर यूजर्स की नजर Oppo के अपकमिंग सीरीज Oppo Reno 15 Series पर टिकी है. चीन में लॉन्च करने के बाद अब भारत में चाइनीज टेक कंपनी Oppo अपना नया सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में अब कंपनी ने Oppo Reno 15 Series के इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है. बता दें इस सीरीज में Reno 15 Pro Max, Reno 15 Pro और Reno 15 शामिल हैं. तीनों ही मॉडल दमदार कैमरा सेटअप, तगड़े प्रॉसेसर और शानदार डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाले हैं. . ऐसे में अगर आप भी इस सीरीज के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो फिर यहां जानिए इसके लॉन्च डेट से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में.

कब लॉन्च होगी सीरीज?

चाइनीज टेक कंपनी Oppo अपना नया सीरीज Oppo Reno 15 Series भारत में 8 जनवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाला है. फ्लिपकार्ट पर लाइव माइक्रोसाइट और कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग की जगह सीरीज का लॉन्च डेट दिखाई दे रहा है.

कलर ऑप्शंस और डिजाइन

रेनो 15 सीरीज में तीन मॉडल्स Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और Oppo Reno 15 Pro Max शामिल है. इसके अलावा, इस सीरीज में Reno 15 Pro Mini भी साथ में लॉन्च हो सकता है. कंपनी के ऑफिशियल साइट पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, Oppo Reno 15 तीन कलर ऑप्शन Aurora White, Aurora Blue और Twilight Blue में लॉन्च होने वाला है. वहीं, Oppo Reno 15 Pro दो कलर Aurora Gold और Dusk Brown ऑप्शंस में लॉन्च होगा. इसके अलावा, तीसरा प्रो मैक्स मॉडल Aurora Blue और Dusk Brown ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है.

डिजाइन कि बात करें, तो तीनों मॉडल्स स्टाइलिश लुक, स्लिम बॉडी और लाइट वेट होंगे. सबसे बड़ी खासियत तो यह है, कि ये सीरीज भारत की पहली सीरीज होगी जो HoloFusion टेक्नोलॉजी डिजाइन के साथ लॉन्च होगी.

क्या खास होगा रेनो 15 सीरीज में?

ग्लोबली लॉन्च हुए सीरीज के अनुसार, बेस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है. परफॉर्मेंस के लिए इस मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 प्रॉसेसर दिया गया जा सकता है, जो 12GB RAM और 512GB स्टोरेज तक को सपोर्ट कर सकता है. फोटोग्राफी के लिए, मॉडल के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा. वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है. पावर के लिए, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh बैटरी मिल सकती है.

वहीं, रेनो 15 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है. फोटोग्राफी के लिए, 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा. वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है. इसके अलावा, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6200mAh की बैटरी मिल सकती है.

इसके अलावा, प्रो मैक्स मॉडल कि बात करें, तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिल सकता है, जो 12GB RAM और 512GB स्टोरेज सपोर्ट करेगा. इसके बैक पैनल में 200MP OIS मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है और फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा हो सकता है. इसके अलावा, इसमें 80Wवायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh बैटरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: नए नवेले OnePlus 15R को भी टक्कर देते हैं ये 5 फोन्स, बैटरी और परफॉर्मेंस सब में सुपरस्टार

Previous article 2026 की दूसरी ट्रेडिंग में बाजार की धड़कन धीमी, सेंसेक्स-निफ्टी संभले कदमों से बढ़े आगे
Next article Homemade Brownie Recipe: मीठे में बनाएं ये टेस्टी डिश, स्वाद ऐसा जो सभी का दिल जीत ले
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel