[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology भारतीय बाजारों में लॉन्च हुआ Oppo Reno 14 सीरीज, मिलेगा 50MP का कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत

भारतीय बाजारों में लॉन्च हुआ Oppo Reno 14 सीरीज, मिलेगा 50MP का कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत

0
भारतीय बाजारों में लॉन्च हुआ Oppo Reno 14 सीरीज, मिलेगा 50MP का कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत
Oppo Reno 14 Series Launched

Oppo Reno 14 Series Launched: ओप्पो ने भारत में अपनी नई Reno14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में दो मॉडल Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल हैं. इन दोनों स्मार्टफोन्स को आकर्षक डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है. स्मार्टफोन की बिक्री 8 जुलाई से शुरू होने जा रही है. आप इसे अमेजन, विजय सेल्स सहित प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा. आइए इस नई सीरीज के प्रमुख फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Oppo Reno 14 सीरीज के फीचर्स 

सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो Reno 14 Pro में 6.83 इंच की और Reno 14 में 6.59 इंच की LTPS AMOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन दी गई है. दोनों ही डिवाइसेज 120Hz के डायनामिक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं. ये दोनों फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं. खास बात यह है कि इनमें अंडरवॉटर फोटोग्राफी की सुविधा भी दी गई है. 

परफॉर्मेंस की बात करें तो Reno 14 Pro में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जबकि Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलता है. Reno 14 Pro को 12GB रैम और अधिकतम 512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि Reno 14 में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Ultra मिल रहा ₹14,300 सस्ता, डील की डीटेल्स जानकर दिल गार्डन गार्डन हो जाएगा

कैमरा सेटअप में भी अंतर है. Reno 14 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. वहीं, Reno 14 में 50MP का OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. दोनों ही डिवाइस में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

बैटरी के मामले में Reno 14 Pro में 6,200mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. दूसरी ओर, Reno 14 में 6,000mAh बैटरी है जो केवल 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों ही डिवाइस Android 15 आधारित ColorOS 15.0.2 पर चलते हैं.

AI फीचर्स के तौर पर दोनों फोन्स में AI फ्लैश फोटोग्राफी, AI लाइव फोटो 2.0, AI स्टाइल ट्रांसफर, AI परफेक्ट शॉट, AI री-कंपोज़ और AI बेस्ट फेस जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, दोनों स्मार्टफोन्स डुअल नैनो-सिम के साथ eSIM सपोर्ट, Bluetooth 5.4, ट्रिपल माइक्रोफोन नॉइस कैंसलेशन, Google Gemini और डुअल स्टीरियो स्पीकर जैसी सुविधाओं से भी लैस हैं.

Oppo Reno 14 सीरीज की कीमत 

Oppo Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स के साथ आता है. इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 49,999 रुपये में मिलता है जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला विकल्प 54,999 रुपये में पेश किया गया है. यह डिवाइस पर्ल व्हाइट और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में आता है.

Oppo Reno 14 5G की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है जो इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए तय की गई है. यह स्मार्टफोन दो और वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है. 12GB रैम + 256GB स्टोरेज जिसकी कीमत 39,999 रुपये है और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए 42,999 रुपये तय की गई है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 vs iPhone 16 vs Galaxy S25: जानिए कौन है बेस्ट फ्लैगशिप फोन?

Previous article धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल ने सूर्य मंदिर में की पूजा
Next article Shravani Mela 2025: इस जिले में धर्मशाला और विवाह भवनों को भी किया जा रहा तैयार, जानिए क्या-क्या है व्यवस्था
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel