[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Oppo लाया रंगोली डिजाइन वाला स्मार्टफोन, गिरगिट की तरह बदलेगा रंग, जानिए कीमत और फीचर्स

Oppo लाया रंगोली डिजाइन वाला स्मार्टफोन, गिरगिट की तरह बदलेगा रंग, जानिए कीमत और फीचर्स

0
Oppo लाया रंगोली डिजाइन वाला स्मार्टफोन, गिरगिट की तरह बदलेगा रंग, जानिए कीमत और फीचर्स
ओप्पो रेनो 14 5G दिवाली एडिशन लॉन्च/ओप्पो

Oppo Reno 14 5G Diwali Edition Launched: चाइनीज टेक कंपनी Oppo ने भारतीय यूजर्स के लिए एक अनोखा तोहफा पेश किया है. कंपनी ने अपने Reno 14 5G स्मार्टफोन का Diwali Edition लॉन्च कर दिया है. Oppo का ये नया मॉडल सिर्फ नाम से ही Diwali Edition नहीं है बल्कि इसके यूनिक डिजाइन, कलर और टेक्नोलॉजी भी दिवाली की रोशनी की तरह है. दरअसल, Oppo Reno 14 5G Diwali Edition के रियर पैनल पर कंपनी ने GlowShift तकनीक के साथ नया मंडला आर्ट डिजाइन दिया है. जिससे फोन का बैक पैनल हीट के संपर्क में आते ही अपना कलर चेंज कर देता है. तो फिर चलिए जानते हैं इस मॉडल के बारे में डिटेल्स में.

Oppo Reno 14 5G Diwali Edition 1
ओप्पो रेनो 14 5g दिवाली एडिशन लॉन्च/ ओप्पो

Oppo Reno 14 5G Diwali Edition डिजाइन

Oppo Reno 14 5G Diwali Edition के डिजाइन कि बात करें तो इस एडीशन में कंपनी ने Mandala, Peacock और दीयों का आर्ट पैटर्न दिया है. मॉडल को कंपनी ने ब्लैक और गोल्ड पैलेट में लॉन्च किया है. डिजाइन को लेकर कंपनी का कहना है कि काले और सोने का पैलेट अंधेरे पर काबू पाने वाले प्रकाश के त्योहार यानी दीपावली की थीम को दिखा रहा है. सबसे खास बात तो यह है कि कंपनी ने इस मॉडल में Heat-Sensitive कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी भी दी है. जिससे शरीर के तापमान के संपर्क में आते ही मॉडल का बैक पैनल अपना कलर चेंज कर सकता है. यानी कि टेंपरेचर के आधार पर ब्लैक से गोल्ड में कलर चेंज हो सकता है. वहीं, Diwali Edition IP66/IP68/IP69 रेटिंग, अल्यूमिनियम फ्रेम और Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड है.

Oppo Reno 14 5G Diwali Edition कीमत

OPPO Reno14 5G Diwali Editionको कंपनी ने एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें 8GB+256GB वेरिएंट शामिल है. कीमत कि बात करें तो इस मॉडल की कीमत कंपनी ने 39,999 रुपये रखी है. लेकिन मॉडल पर फेस्टिव ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का डिस्काउंट कंपनी दे रही है. जिससे यह मॉडल सिर्फ 36,999 रुपये में आप खरीद सकते हैं. इस मॉडल को ओप्पो लवर्स Flipkart, Amazon और OPPO ई-स्टोर से खरीद सकेंगे.

Oppo Reno14 Diwali Edition फीचर्स

डिस्प्ले: इस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस डिवाइस में एक एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम (Aerospace-Grade Aluminium Frame), कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i और स्पंज बायोनिक कुशनिंग (Sponge Bionic Cushioning) के साथ ऑल-राउंड आर्मर आर्किटेक्चर शामिल है. यह 7.42 मिमी मोटा है, इसका वजन 187 ग्राम है और यह पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है.

कैमरा: Oppo Reno 14 5G Diwali Edition के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए भी 50MP का कैमरा दिया गया है. डिवाइस का कैमरा 60fps पर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसमें AI Recompose, AI Best Face और AI Eraser फीचर्स दिया गया है.

प्रोसेसर: डिवाइस में MediaTek Dimensity 8350 का चिपसेट दिया गया है, जो ColorOS 15 और AI Translate, AI VoiceScribe जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

बैटरी: Oppo Reno 14 5G Diwali Edition में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है.

यह भी पढ़ें: 30000 है बजट? तो Flipkart Big Billion Days Sale में ये स्मार्टफोन बनेंगे बेस्ट डील

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F06 5G vs A06 vs M06 5G: 10 हजार की रेंज में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट?

Previous article Powerful Baby Girl Names: ट्रेडिशनल नहीं पावरफुल,मां कृष्णमुंडा से जुड़े ये नाम आजकल हो रहे हैं ट्रेंड
Next article Besan Recipe Ideas: टेस्टी स्नैक्स से लेकर मिठाई तक, बेसन से ट्राई करें ये रेसिपी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel