[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Oppo K14x जल्द मरेगा एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर पावरफुल फीचर्स तक कंपनी ने किया कंफर्म

Oppo K14x जल्द मरेगा एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर पावरफुल फीचर्स तक कंपनी ने किया कंफर्म

0
Oppo K14x जल्द मरेगा एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर पावरफुल फीचर्स तक कंपनी ने किया कंफर्म
Oppo K14x

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए. दरअसल Oppo जल्द ही भारत में अपना नया K सीरीज फोन Oppo K14x लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने सोमवार को इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है और कुछ खास फीचर्स भी बता दिए हैं. माना जा रहा है कि ये फोन पिछले साल जून में आए Oppo K13x 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा. Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है. आइए अब जान लते हैं इस फोन की लॉन्च डेट और इसके कुछ कनफर्म्ड फीचर्स. 

कब लॉन्च होगा Oppo K14x?

Oppo अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14x भारत में 10 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है. ये फोन पिछले साल जून में आए Oppo K13x 5G का अपग्रेड वर्जन होगा. बता दें कि K13x 5G का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ था. इसलिए उम्मीद है कि नया मॉडल भी बजट सेगमेंट में ही कुछ नए फीचर्स के साथ एंट्री ले सकता है.

Oppo K14x के कुछ कंफर्म फीचर्स

ये फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और ColorOS 15 पर चलने वाला है. Flipkart के टीजर से भी इशारा मिल रहा है कि नया Oppo K सीरीज फोन पुराने मॉडल्स जैसा ही डिजाइन लेकर आएगा. इसमें फ्लैट एजेस और फ्लैट बैक पैनल देखने को मिल सकता है. साथ ही पीछे की तरफ पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल होगा. 

इसमें 6.75-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 1125 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आएगी. फोन में 50MP का रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें AI वाले कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाएंगे.

बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 17.6 घंटे तक YouTube चला सकता है, 16 घंटे तक Google Maps यूज हो सकता है और लगभग 12 घंटे तक WhatsApp वीडियो कॉलिंग आराम से चल सकती है.

यह भी पढ़ें: मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप तक, फरवरी में आ रहे हैं कई धांसू स्मार्टफोन्स

Previous article हड़ताल पर गए कर्मियों पर लागू होगा नो वर्क नो पे, जमीन से जुड़े काम चलते रहेंगे, सरकार ने जारी किए आदेश
Next article सासाराम रेलवे रैंक प्वाइंट से ट्रक चोरी कर भाग रहा चोर गिरफ्तार, वाहन भी बरामद
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel