[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां

17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां

0
17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां
Oppo K14 5G (Photo: Oppo)

चीनी टेक कंपनी Oppo ने अपना स्मार्टफोन Oppo K14 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह K14 सीरीज का दूसरा फोन है. इससे पहले कंपनी K14x लेकर आई थी. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग तक स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है. साथ ही, इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. आइए इस फोन के बाकी के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

Oppo K14 5G के फीचर्स

फोन में 6.75-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. खास बात ये है कि फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है. इससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सेफ रहता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है. इसके साथ आपको 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है. यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है. फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

कैमरा सेक्शन भी काफी दिलचस्प है. फोन में 50MP का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा है. इसके अलावा आपको AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Eraser 2.0 और AI Clarity Enhancer जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

https://twitter.com/OPPOIndia/status/2033856694368014359

Oppo K14 5G कीमत

भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 रखी गई है, जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. अगर आपको थोड़ा ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो 6GB + 256GB वाला वेरिएंट ₹19,999 में मिलेगा. वहीं, टॉप मॉडल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ ₹21,999 में आता है. 

अच्छी बात ये है कि कंपनी HDFC, ICICI और SBI बैंक कार्ड्स पर ₹1,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है. यह स्मार्टफोन 20 मार्च से Flipkart और Oppo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए शुरू हो जाएगा. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो आपको इसमें Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे आकर्षक रंग मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Previous article हीट स्टाइलिंग ने कर दिया है बालों का बुरा हाल? इन आसान तरीकों से पाएं पुरानी शाइन और मजबूती वापस
Next article दिन में जॉब, रात में UPSC की तैयारी, किरण ने हासिल की AIR 53
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel