[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Oppo K13x: 15 हजार के अंदर लॉन्च हुआ ओप्पो का 5G फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे यह फीचर्स

Oppo K13x: 15 हजार के अंदर लॉन्च हुआ ओप्पो का 5G फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे यह फीचर्स

0
Oppo K13x: 15 हजार के अंदर लॉन्च हुआ ओप्पो का 5G फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे यह फीचर्स
Oppo K13x

Oppo ने भारत में अपनी K13 सीरीज का विस्तार करते हुए एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है. इस नए मॉडल को Oppo K13x नाम दिया गया है जो अब भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Oppo K13 के साथ उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को आकर्षक डिजाइन, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत में पेश किया है.

15,000 रुपये से कम कीमत में आने वाला यह फोन 7.99mm की पतली प्रोफाइल के साथ आता है और Midnight Violet और Sunset Peach रंगों में उपलब्ध है. Oppo का दावा है कि यह फोन अपनी श्रेणी में सबसे मजबूत है और इसमें 360-डिग्री आर्मर बॉडी दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में.

Oppo K13x के फीचर्स 

यह डिवाइस 6.72 इंच के Ultra Bright LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है और इसमें 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर पर काम करता है. इसके साथ 8GB तक की LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. डिवाइस Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है.

यह भी पढ़ें: 58,750 रुपये सस्ता हुआ iPhone 16 Pro, यहां है धाकड़ डील, लगाएं मौके पर चौका

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है. Oppo K13x में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

स्मार्टफोन में Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, NFC, और डुअल सिम सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. यह डिवाइस IP65 सर्टिफाइड है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट भी है.

Oppo K13x की कीमत 

Oppo K13x 5G की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये रखी गई है जो 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है जबकि टॉप वेरिएंट 8GB+128GB कॉन्फिगरेशन के साथ 14,999 रुपये में मिलेगा. ग्राहक इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये तक की इंस्टेंट बैंक छूट का लाभ उठा सकते हैं. यह डिवाइस 27 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: ₹20,000 के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन्स, जून 2025 में टॉप 5 धांसू ऑप्शन्स

Previous article Buxar News: स्कूल खुलते ही छात्रों का हुआ स्वागत होमवर्क में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होंगे सम्मानित
Next article Buxar News: डीडीसी पहुंचे मुंगाव, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel