[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Oppo K13 5G की हुई ग्रैंड एंट्री, कम दाम में मिलते हैं धांसू फीचर्स

7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Oppo K13 5G की हुई ग्रैंड एंट्री, कम दाम में मिलते हैं धांसू फीचर्स

0
7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Oppo K13 5G की हुई ग्रैंड एंट्री, कम दाम में मिलते हैं धांसू फीचर्स
Oppo K13 5G

ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K13 5G आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पावरफुल K सीरीज स्मार्टफोन है, जो दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. Oppo K13 5G में स्नैपड्रैगन 6 सीरीज प्रोसेसर, डुअल कैमरा सेटअप, AMOLED डिस्प्ले, LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है. आइए जानते हैं Oppo K13 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन और इससे जुड़ी सभी खास बातें।

Oppo K13 5G फीचर्स

इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन में अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग की सुविधा भी दी गई है, साथ ही हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट प्रोटेक्शन मौजूद है.

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 5700mm² वीसी और 6000mm² ग्रेफाइट के साथ एडवांस कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है. पावर के लिए यह स्मार्टफोन 7,000mAh की दमदार बैटरी से लैस है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढे़: भारत में लॉन्च हुआ itel A95 5G, 10 हजार के अंदर मिलेगा 50MP और AI Assistant जैसे धांसू फीचर्स

फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है. इसके अलावा, स्मार्टफोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें AI Enhance Clarity, AI Eraser, AI Unblur और AI Reflection Remover शामिल हैं.

Oppo K13 5G की कीमत

ओप्पो K13 5G स्मार्टफोन 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे ओप्पो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा. यह फोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा – 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,999 और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 रखी गई है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Varuthini Ekadashi 2025 व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Next article DGP Murder : हत्या के ठीक पहले पूर्व डीजीपी खा रहे थे मछली, बहस के बाद पत्नी ने चला दिया चाकू
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel