[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Oppo F33 Series लॉन्च डेट कन्फर्म, 50MP कैमरा और प्रीमियम लुक से करेगा इम्प्रेस

Oppo F33 Series लॉन्च डेट कन्फर्म, 50MP कैमरा और प्रीमियम लुक से करेगा इम्प्रेस

0
Oppo F33 Series लॉन्च डेट कन्फर्म, 50MP कैमरा और प्रीमियम लुक से करेगा इम्प्रेस
ओप्पो F33 / फोटो- ओप्पो ट्वीट

Oppo अपने F सेगमेंट में नयी Oppo F33 Series भारत में लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज में दो मॉडल्स Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G शामिल होंगे. ओप्पो ने मॉडल्स की लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है. साथ ही लॉन्च से पहले ही मॉडल्स के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई अहम फीचर्स को भी कंपनी ने रिवील कर दिया है. यह फोन भारत में तीन कलर ऑप्शन में आएगा. डिजाइन कि बात करें, तो इसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ड्यूल रियर कैमरा और रिंग LED फ्लैश मिलेगा.

कब लॉन्च होगी सीरीज?

नई Oppo F33 सीरीज भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगी. टीजर के मुताबिक, मॉडल्स भारत में तीन कलर Misty Forest, Starry Blue और Passion Red ऑप्शन में लॉन्च होंगे. फिलहाल, कंपनी ने कुछ ही फीचर्स रिवील किए हैं. साथ ही ऑनलाइन किस प्लेटफॉर्म पर यह लॉन्च होगा, इसकी जानकारी भी कंपनी ने नहीं दी है.

डिजाइन और बिल्ड

डिजाइन कि बात करें, तो सीरीज में रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें रिंग LED फ्लैश और ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा. फोन में फ्लैट बैक और फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है. बैक पैनल के नीचे की तरफ Oppo ब्रांडिंग भी देखने को मिलेगी.

50MP कैमरा और एडवांस फीचर्स

फिलहाल दोनों मॉडल्स के फीचर्स के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन F33 Pro में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा (OV50D40 सेंसर) दिया जाएगा, जिसके साथ 2MP डेप्थ कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए इसमें खास 50MP अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है. इसमें एक स्मार्ट फीचर भी होगा, जो ग्रुप सेल्फी लेते समय अपने आप 0.6x पर स्विच कर जाएगा, जिससे फ्रेम में ज्यादा लोग आसानी से आ सकें.

फोन में Dual-View Video, Colourful Front Fill Light और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स मिलेंगे. साथ ही Natural Light, Flashlight, Rim Light और Studio Light जैसे कैमरा इफेक्ट्स भी दिए जाएंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, F33 और F33 Pro में रियर कैमरा स्पेसिफिकेशन एक जैसे मिल सकते हैं, लेकिन फ्रंट कैमरे में अंतर हो सकता है.

कॉम्पैक्ट डिजाइन और दमदार बिल्ड

OPPO F33 Pro में 6.57-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिससे यह फोन थोड़ा कॉम्पैक्ट और एक हाथ से इस्तेमाल करने में आसान होगा.

फोन का वजन करीब 194 ग्राम बताया जा रहा है और इसे स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा, जिससे पकड़ना और इस्तेमाल करना आरामदायक रहेगा. कंपनी का दावा है, कि धूल और पानी से बचाव के लिए हैंडसेट IP69K रेटिंग के साथ आएगा.

यह भी पढ़ें: 9020mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

Previous article पतरातू-कटिया बस्ती में एक महीने में ही उखड़ी नई सड़क, दोषियों पर कार्रवाई की मांग 
Next article PHOTO: भवानीपुर से ममता बनर्जी का नामांकन, पदयात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel