[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Oppo F31 5G सीरीज की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 7000mAh की बैटरी समेत मिलेंगे यह खास फीचर्स

Oppo F31 5G सीरीज की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 7000mAh की बैटरी समेत मिलेंगे यह खास फीचर्स

0
Oppo F31 5G सीरीज की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 7000mAh की बैटरी समेत मिलेंगे यह खास फीचर्स
Oppo F31 5G Series

Oppo F31 5G Series: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने इस महीने अपने नए जनरेशन के F सीरीज मॉडल्स यानी Oppo F31 5G सीरीज लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है. कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में “Durable Champion” के तौर पर मार्किट में पेश करने वाली है. साथ ही Oppo ने F31 सीरीज का डिजाइन भी दिखा दिया है, जिसमें नए गोल्ड और डीप ब्लू कलर, टेक्सचर्ड बैक पैनल और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल शामिल हैं. अब कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म कर दी है. आइए जानते हैं बाकी की डिटेल्स.

कब होगा Oppo F31 5G सीरीज लॉन्च?

Oppo F31 5G सीरीज भारत में 15 सितंबर 2025 को लॉन्च होने वाली है. इस सीरीज में तीन मॉडल हमें देखने को मिलेंगे. पहला Oppo F31 5G, दूसरा Oppo F31 Pro 5G और तीसरा Oppo F31+ 5G. ये फोन दो नए रंगों में लॉन्च हो सकते हैं गोल्ड और डीप ब्लू.

Oppo F31 5G सीरीज के संभावित फीचर्स

Oppo F31 में 6.57 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर होने की संभावना है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर हो सकता है. सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है. धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है. तीनों ही मॉडल्स में बड़ी 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है.

बात करें Oppo F31 Pro 5G में तो वही डिस्प्ले मिलेगा, लेकिन इसके अंदर MediaTek Dimensity 7300 Energy चिप लगी होगी. कैमरे की बात करें तो रियर कैमरा सेटअप वही रहेगा, बस बेस वेरिएंट के 16MP कैमरे की जगह 32MP का लेंस लगाया जाएगा. 

Oppo F31 Pro+ में इसके अलावा बड़ा 6.79 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है और इसकी स्टोरेज 256GB तक की हो सकती है.

Oppo F31 5G सीरीज की संभावित कीमत

F31 सीरीज की कीमत के बारे में अभी कोई लीक्स नहीं आई हैं. लेकिन अगर पिछले साल का ट्रेंड देखें, तो हो सकता है F31 की कीमत लगभग ₹20,000-25,000 के बीच हो, F31 Pro ₹25,000-30,000 के बीच और F31 Pro+ लगभग ₹30,000-35,000 के आस-पास रखी जाए.

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, iPhone 17 सीरीज आने से पहले खरीदने का गोल्डन चांस

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Series की लॉन्च की घड़ियां करीब, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग?

Previous article Navratri Special Bhojpuri Song: नवरात्रि पर वायरल हुआ अक्षरा सिंह का ‘आपन तलवार दे दा’ भजन, बेटी को निर्भया बनाने के लिए मां अम्बे से मांगी शक्ति
Next article घर में घुसकर नकदी रुपये सहित सामान किया चोरी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel