[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹13999 में आया OPPO का नया स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी

₹13999 में आया OPPO का नया स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी

0
₹13999 में आया OPPO का नया स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी
ओप्पो A6c / फोटो- ओप्पो

भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार बड़ा होता जा रहा है और यूजर्स अब कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस वाले फोन तलाश रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए OPPO ने भारतीय बाजार में अपना नया OPPO A6c 4G लॉन्च कर दिया है. ₹13,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है. खास बात यह है कि कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जिन्हें लंबे बैकअप और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहिए.

कीमत और कलर ऑप्शन

OPPO A6c 4G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 रखी गई है. यह स्मार्टफोन Stone Brown और Feather White जैसे दो आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस मॉडल को ग्राहक ओप्पो के ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं.

OPPO A6c 4G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: फोन में 6.76 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा. फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा. कंपनी ने इसमें 36 Months Fluency Protection फीचर भी दिया है, जिसका मतलब है कि फोन लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखेगा.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, OPPO A6c 4G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है, जिससे डेली यूज़ और मल्टीटास्किंग बेहतर हो जाती है.

बैटरी: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी ने इसमें 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है. इसके अलावा फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: OPPO Reno 16 Series लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी बनी खासियत

Previous article कैमूर में तपती धूप के बीच सड़क बनी गंदे पानी की झील, जर्जर रास्ते ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
Next article लखीसराय में 7वीं सदी से आस्था का केंद्र बना बड़हिया का मां काली मंदिर, यहां हर मनोकामना होती है पूरी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel