[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OPPO ने चुपचाप बढ़ा दिए A6, A6 Pro और F33 5G के दाम, जानें अब कितना पड़ेगा खर्च

OPPO ने चुपचाप बढ़ा दिए A6, A6 Pro और F33 5G के दाम, जानें अब कितना पड़ेगा खर्च

0
OPPO ने चुपचाप बढ़ा दिए A6, A6 Pro और F33 5G के दाम, जानें अब कितना पड़ेगा खर्च
ओप्पो ए6 प्रो की बढ़ गई कीमत

अगर आप OPPO का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर पहले ओप्पो स्मार्टफोन्स की कीमत एक बार जरूर चेक कर लें. क्योंकि, महंगे होते स्मार्टफोन्स के बीच OPPO ने भी अपने कुछ पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स OPPO A6 5G, OPPO A6 Pro 5G और OPPO F33 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. ऐसे में जो फोन पहले बेहतर डील माने जा रहे थे, वे अब कुछ हजार रुपये महंगे हो गए हैं. आइए जानते हैं नई कीमतें क्या हैं और क्या अब भी ये स्मार्टफोन खरीदने लायक हैं.

OPPO A6 5G की नई कीमत

कंपनी ने OPPO A6 5G के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है. ऐसे में अब-

  • 21,999 रुपये वाले 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये,
  • 23,999 रुपये वाले 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये,
  • 25,999 रुपये वाले 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये हो गई है.

OPPO A6 Pro 5G की नई कीमत

OPPO A6 Pro 5G भी अब पहले से 2,000 रुपये महंगा हो गया है. कीमत बढ़ने के बाद इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 26,999 रुपये थी. वहीं दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये हो गई है, जिसकी कीमत पहले 29,999 रुपये थी.

OPPO F33 5G की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर OPPO F33 5G पर पड़ा है. इसका 6GB + 128GB वेरिएंट अब 34,999 रुपये में मिलेगा, जो पहले 31,999 रुपये में उपलब्ध था. वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये कर दी गई है.

क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन्स की कीमतें?

पिछले कुछ महीनों से कई स्मार्टफोन कंपनियां लगातार अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. इसके पीछे मेमोरी चिप्स, डिस्प्ले और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ते कॉस्ट को मुख्य वजह माना जा रहा है. बढ़ते प्रोडक्शन कॉस्ट का असर अब सीधे ग्राहकों की जेब पर दिखाई देने लगा है.

क्या अब भी खरीदने लायक हैं ये स्मार्टफोन?

OPPO A6 5G और A6 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत उनकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है. ये स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं, जो लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं.

OPPO F33 5G की बात करें, तो यह इस लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल है. इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर, 80W फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है. हालांकि कीमत बढ़ने के बाद अब इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6, Motorola Edge 70 Pro और Redmi Turbo 5 जैसे स्मार्टफोन्स से होने लगा है.

यह भी पढ़ें: OPPO Reno 16 Series की भारत में एंट्री कन्फर्म, 3D HoloVerse डिजाइन और AI Snap Key होगी खासियत

Previous article चाचड़ी पुल नहीं बना, उफनती चेंगा नदी और दलदल से जूझकर स्कूल पहुंचे शिक्षक
Next article अरवल में 7 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel