[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 5G कितना दमदार? खरीदने से पहले पढ़ें पूरा रिव्यू

7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 5G कितना दमदार? खरीदने से पहले पढ़ें पूरा रिव्यू

0
7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 5G कितना दमदार? खरीदने से पहले पढ़ें पूरा रिव्यू
ओप्पो A6 5G रिव्यू

OPPO A6 5G Review: इस महंगाई के जमाने में हर कोई बजट में अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी और बढ़िया परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहता है. टेक कंपनियां भी अब यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए ये सारे फीचर्स बजट मॉडल्स में देने लगी है. चाइनीज टेक कंपनी Oppo ने भी अपना नया बजट मॉडल Oppo A6 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल में भी 7000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा है, जो अब ज्यादातर बजट मॉडल्स में देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी नजर इस स्मार्टफोन पर है, तो फिर खरीदने से पहले इस मॉडल के बारे में जरूर जान लीजिए.

Oppo A6 5G: कीमत

शुरू करते हैं पहले कीमत से. ओप्पो ने अपने लेटेस्ट बजट मॉडल को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB में लॉन्च किया है. तीनों वेरिएंट्स की कीमत 17,999 रुपये, 19,999 रुपये और 21,999 रुपये है. मॉडल को आप ओप्पो के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं. खास बात तो तीनों वेरिएंट्स पर आपको चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. साथ ही नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी कंपनी दे रही है.

Oppo A6 5G: डिस्पले और डिजाइन

OPPO A6 5G का डिजाइन सिंपल है, लेकिन देखने में स्टालिश है. इसमें तीन कलर सफायर ब्लू, आइस व्हाइट और सकुरा पिंक ऑप्शन मिलेंगे. मॉडल के बैक पैनल में स्क्वायर शेप में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो ज्यादा स्मूद स्क्रॉलिंग और नेविगेशन एक्सपीरियंस ऑफर करेगा. इसमें पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक की ही मिलेगी, जो बाहर इस्तेमाल के लिए ठीक-ठाक है. इस मॉडल में IP66, IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी है.

Oppo A6 5G: परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज जैसे मैसेजिंग, सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए ठीक है. ऐसे में हेवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग के लिए दूसरे ऑप्शन देख सकते हैं.

ओप्पो का यह मॉडल Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा. इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB-C पोर्ट जैसे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेंगे. साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिक्योरिटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Oppo A6 5G: कैमरा

मॉडल के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसे 2MP का मोनोक्रोम सेंसर सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यानी कि यह नॉर्मल फोटग्राफी और वीडियो कॉल के लिए ठीक है.

Oppo A6 5G: बैटरी

मॉडल में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. एक बार फुल चार्ज करने पर इसे आराम से पूरे दिन चलाया जा सकता है.

खरीदना चाहिए या नहीं?

कीमत के हिसाब से, OPPO A6 5G ओवरऑल एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन मार्केट में पहले से ही इस कीमत पर और भी कई कंपनियों के मॉडल्स मौजूद हैं. ऐसे में आप सिर्फ नॉर्मल इस्तेमाल के लिए नया फोन चाहते हैं, जिसे बार-बार चार्ज ना करना पड़े तो आप इस ऑप्शन के साथ जा सकते हैं. अगर आपको ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस और फ्रंट कैमरा थोड़ा बढ़िया चाहिए तो फिर आपको दूसरा ऑप्शन देखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G Review: 25 हजार की रेंज में दमदार रियर कैमरा, लेकिन बैटरी औसत

Previous article Bhojpuri Song: यूट्यूब पर वायरल हुआ शिल्पी राज का ‘ताज बना दिह’, आस्था सिंह-राहुल रॉय की जोड़ी ने मचाया तहलका
Next article नेताजी की जयंती पर WhatsApp-Facebook के लिए 30 बेस्ट कोट्स
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel