[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब AI करेगा हैकर्स की छुट्टी, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4-Cyber

अब AI करेगा हैकर्स की छुट्टी, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4-Cyber

0
अब AI करेगा हैकर्स की छुट्टी, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4-Cyber
GPT 5.4-Cyber नया साइबर AI मॉडल / फोटो ओपनएआई की

OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-5.4-Cyber पेश कर दिया है. यह मॉडल खासतौर पर साइबर सिक्योरिटी के लिए डिजाइन किया गया है और कंपनी का दावा है, कि यह पुराने मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से सुरक्षा से जुड़ी खामियों (vulnerabilities) को पहचान सकता है. कंपनी ने यह मॉडल ऐसे समय पर पेश किया है, जब हाल ही में Anthropic ने भी अपना नया AI मॉडल Claude Mythos लॉन्च किया था, जिसने कई कंपनियों में हजारों सिक्योरिटी कमजोरियां खोजने का दावा किया है.

GPT-5.4-Cyber क्या है?

GPT-5.4-Cyber एक स्पेशलाइज्ड AI मॉडल है, जिसे सिक्योरिटी से जुड़े एडवांस कामों के लिए बनाया गया है. यह नॉर्मल AI टूल्स की तरह नहीं है, बल्कि यह सॉफ्टवेयर सिस्टम को समझकर उसमें मौजूद कमजोरियों (bugs और vulnerabilities) का पता लगा सकता है, वो भी बिना सोर्स कोड देखे. यह मॉडल कोड के अंदर छिपे खतरों को पहचानने और रिस्क का एनालिसिस करने में कैपेबल है. यानी साइबर एक्सपर्ट्स और रिसर्चर्स इसे इस्तेमाल करके मालवेयर या सिक्योरिटी रिस्क का पता आसानी से लगा सकते हैं. साथ ही, यह मॉडल उन कामों के लिए कम रोक-टोक करता है, जिन्हें आम AI मॉडल सुरक्षा कारणों से करने से मना कर देते हैं, जैसे कि सिस्टम में खामियां ढूंढना.

साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स के लिए कैसे फायदेमंद?

  • यह मॉडल खासतौर पर एक्सपर्ट्स और डेवलपर्स के लिए डिजाइन किया गया है.
  • यह रियल-टाइम फीडबैक देता है.
  • डेवलपमेंट के शुरुआती स्टेज में ही समस्याओं की पहचान करता है.
  • बिना सोर्स कोड के भी सॉफ्टवेयर का एनालिसिस कर सकता है.
  • इससे प्रोफेशनल्स समय रहते खामियों को ठीक कर सकते हैं और बड़े साइबर अटैक से बच सकते हैं.

Claude Mythos से कैसे अलग है?

पहली नजर में GPT-5.4-Cyber और Claude Mythos एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन दोनों में फर्क है. GPT-5.4-Cyber, GPT-5.4 का ही अपग्रेडेड वर्जन है, जबकि Claude Mythos एक बिल्कुल नई जेनरेशन का मॉडल है. इसके अलावा, Anthropic ने Mythos को करीब 40 कंपनियों तक ही लिमिटेड रखा है, वहीं OpenAI ने अपने मॉडल को Trusted Access for Cyber प्रोग्राम के तहत पेश किया है, जो फरवरी 2026 में शुरू किया गया था.

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

सुरक्षा कारणों की वजह से OpenAI ने इस मॉडल को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया है. कंपनी के मुताबिक, ऐसे टूल्स का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है, इसलिए केवल वेरिफाइड यूजर्स और संगठनों को ही इसका एक्सेस मिलेगा. इसके लिए एक खास प्रोग्राम के तहत आवेदन करना होगा, जिसके बाद कंपनी यूजर्स की आइडेंटिटी वेरीफिकेशन (जैसे सरकारी ID) कर उन्हें एक्सेस देगी. कंपनियां अपने OpenAI रिप्रेजेंटेटिव के जरिए एक्सेस के लिए रिक्वेस्ट कर सकती हैं.

साइबर अटैक रोकने में कैसे मदद करेगा?

  • GPT-5.4-Cyber का मुख्य उद्देश्य साइबर हमलों को पहले ही रोकना है.
  • यह सिस्टम की कमजोरियों को शुरुआती लेवल पर पहचानता है.
  • डेवलपमेंट के दौरान ही समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है.
  • इससे कंपनियां फ्यूचर में होने वाले नुकसान से बच सकती हैं और समय व लागत दोनों की बचत होती है.

अन्य AI टूल्स से मुकाबला

आज के समय में साइबर सिक्योरिटी में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में कई कंपनियां इस क्षेत्र में नए टूल्स ला रही हैं. GPT-5.4-Cyber भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जो बेहतर सुरक्षा और तेज रिस्पॉन्स पर फोकस करता है.

यह भी पढ़ें: 8 हफ्तों में बनाओ यूनिकॉर्न स्टार्टअप, Perplexity AI का चैलेंज, जीतोगे तो मिलेंगे करोड़ों

Previous article ट्रंप के एक बयान से टूटा ग्लोबल ऑयल मार्केट, 95 डॉलर के नीचे आया ब्रेंट क्रूड
Next article विजय चौधरी बने डिप्टी CM, बदलते सियासी समीकरणों में निभाएंगे बड़ी भूमिका
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel