[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pulse फीचर, जानिए कैसे और कौन कर सकता है इस्तेमाल

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pulse फीचर, जानिए कैसे और कौन कर सकता है इस्तेमाल

0
OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pulse फीचर, जानिए कैसे और कौन कर सकता है इस्तेमाल
ओपनएआई चैटजीपीटी पल्स फीचर

OpenAI Launch New ChatGPT Pulse Feature: अगर आप ChatGPT चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको रोज सुबह ChatGPT एक Morning Brief देगा. ये Morning Brief आपके रोजाना के चैट्स, रुचि और काम के अनुसार आधारित होगा. दरअसल, OpenAI ने ChatGPT का एक नया फीचर ChatGPT Pulse लॉन्च किया है. इस नए फीचर को यूजर्स की रुचि, चैट और कनेक्टेड ऐप्स के आधार पर डेली पर्सनलाइज्ड अपडेट प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि, ये नया फीचर फिलहाल सिर्फ प्रो यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है. ऐसे में नॉर्मल चैटजीपीटी में जहां प्रो यूजर्स को सवाल पूछना पड़ता था, वहीं अब यह Pulse फीचर सक्रिय रूप से जानकारी एकत्र कर उसे सीधे यूजर्स तक पहुंचाएगा. चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में डिटेल्स में.

सैम ऑल्टमैन ने Pulse फीचर को बताया पसंदीदा

OpenAI के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ChatGPT Pulse फीचर का ऐलान किया गया है. वहीं, इस फीचर को लेकर OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन ने “चैटजीपीटी का अब तक का पसंदीदा फीचर” बताया है. उन्होंने कहा कि ChatGPT का यह नया फीचर Pulse रात भर काम करेगा और यूजर्स की हाल के चैट्स, उनके द्वारा बताई गई प्राथमिकताओं और लिंक किए गए डेटा से जानकारी इकट्ठा कर हर सुबह यूजर्स को अपडेट का एक सेट पेश करेगा.

कैसे काम करेगा ChatGPT Pulse फीचर?

OpenAI के पोस्ट के अनुसार, ChatGPT Pulse फीचर प्रो यूजर्स के डेली चैट, मेमोरी, चैट हिस्ट्री और डायरेक्ट फीडबैक से जानकारी इकट्ठा करेगा और अगले दिन, यूजर्स को फॉर्मल विज़ुअल कार्ड में अपडेट की क्यूरेटेड फीड देगा. OpenAI ने इस फीचर को लेकर कहा कि क्यूरेटेड फीड ज्यादातर उन विषयों पर होगी, जिस पर यूजर्स ज्यादा चर्चा करते हैं. ChatGPT Pulse यूजर्स के लिए एक सुबह की ब्रीफिंग की तरह होगी, जो यूजर्स को इन्फॉर्म करेगा कि उन्हें प्रोग्रेस के लिए क्या करने की जरूरत है. इतना ही नहीं, यूजर्स चैटजीपीटी को Gmail और Google Calendar से बड़े सुझावों के लिए भी जोड़ सकते हैं. जैसे मीटिंग एजेंडा के लिए ड्राफ्ट तैयार करना, रिमाइंडर सेट करना, कैलेंडर में अपकमिंग ट्रिप्स के लिए सुझाव प्रदान करना और भी बहुत कुछ.

ChatGPT Pulse सेफ्टी फीचर्स

OpenAI ने यह पुष्टि की है कि, हानिकारक कंटेंट दिखाने से बचने के लिए ChatGPT Pulse फीचर AI-क्यूरेटेड फीड सुरक्षा जांच के माध्यम से चलेंगे. इसके अलावा यूजर्स Pulse द्वारा दिखाए जाने वाले फीड को कंट्रोल कर सकते हैं. यूजर Curate बटन पर क्लिक कर फ्यूचर अपडेट के लिए अनुरोध कर सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स दिए गए थंब आइकॉन पर क्लिक अपना फीडबैक दे सकते हैं. साथ ही वे अपना फीडबैक हिस्ट्री देख सकते हैं या उसे हटा सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AI का नया रोल, अब स्टॉक मार्केट में भी ChatGPT, लेकिन कितना सेफ है ये ट्रेंड?

यह भी पढ़ें: ChatGPT पर शेयर कर दी पर्सनल डिटेल्स? कोई पढ़ ले उससे पहले डिलीट कर दें चैट हिस्ट्री, जानें आसान तरीका

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा के सामने गीतांजलि करेगी सिंदूर को लेकर ड्रामा, अरमान से करेगी ये डिमांड
Next article Bihar News: खुलकर अपनी बात रखेंगी महिलाएं, जानिए बिहार में क्या है महिला आयोग की विशेष तैयारी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel