[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OpenAI का GPT-5.1 अपडेट लॉन्च: अब AI होगा ज्यादा स्मार्ट और बातों में ज्यादा दिलचस्प

OpenAI का GPT-5.1 अपडेट लॉन्च: अब AI होगा ज्यादा स्मार्ट और बातों में ज्यादा दिलचस्प

0
OpenAI का GPT-5.1 अपडेट लॉन्च: अब AI होगा ज्यादा स्मार्ट और बातों में ज्यादा दिलचस्प
ओपनएआई चैटजीपीटी 5.1

OpenAI Launches ChatGPT-5.1: OpenAI ने आधिकारिक तौर पर ChatGPT 5.1 का रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण सुधार और फीचर अपग्रेड शामिल हैं. यह कंपनी के पॉपुलर AI प्लेटफॉर्म का लेटेस्ट और सबसे एडवांस्ड वर्जन है. टेक दिग्गज ने GPT-5.1 को खास तौर पर बातचीत की क्वालिटी बढ़ाने और प्रॉब्लम को सॉल्व करने के कैपेबिलिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए पेश किया है. बता दें कि, OpenAI ने GPT-5 को अगस्त में लॉन्च किया था, जिसके बाद इसे लेकर यूजर्स से कई सारे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने बड़े सुधार के साथ ChatGPT 5.1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है.

ChatGPT 5.1 लॉन्च: दो नये वेरिएंट्स की एंट्री

OpenAI ने ChatGPT 5.1 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें GPT-5.1 Instant और GPT-5.1 Thinking शामिल है. दोनों मॉडल अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों और उनके इंटरैक्शन स्टाइल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं. Instant जहां तेज और रोजमर्रा की चैटिंग के लिए बना है, वहीं Thinking कठिन और मल्टी-स्टेपल रीजनिंग को सॉल्व करने के लिए डेवलप किया है.

ChatGPT 5.1 फीचर्स

GPT-5.1 Instant मॉडल डेली बातचीत के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी खासियत यह है कि, यह फास्ट रिएक्शन, नेचुरल और इंसानी जैसी बातचीत और आसान सवालों का तुरंत जवाब देगा. यह उन यूजर्स के लिए बिल्कुल सही है, जो ChatGPT का इस्तेमाल नॉर्मल चैटिंग, इंस्टेंट जानकारी या आसान कामों के लिए करते हैं.

GPT-5.1 Thinking मॉडल को कठिन और गहन समस्याओं पर काम करने के लिए बनाया गया है. इसकी खासियत यह है कि, यह मल्टी-स्टेप रीजनिंग, कठिन सवालों पर डिटेल्स और सटीक समाधान और सवाल की कठिनाई के आधार पर जवाब देगा. यह खास कर स्टूडेंट्स, डेवलपर्स, रिसर्चर्स और डीप एनालिसिस करने वालों के लिए सही है.

मिलेंगे 8 नये Personality Modes

ChatGPT 5.1 की खासियत में से एक है 8 Personality Modes, जिनमें Default, Professional, Friendly, Candid, Quirky, Efficient, Nerdy और Cynical शामिल है. यूजर्स अपने चैट एक्सपीरियंस को कस्टमाइज़ कर सकते हैं. जैसे जवाबों की गर्मजोशी, टोन, और इमोजी का उपयोग बढ़ाना या कम करना. इससे चैट एक्सपीरियंस और भी व्यक्तिगत, मनोरंजक और इंटरएक्टिव बन जाता है.

किसके लिए है ये फीचर उपलब्ध?

ChatGPT 5.1 फिलहाल Pro, Plus, Go और Business प्लान वाले पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. वहीं, फ्री यूजर्स को यह अपडेट कुछ महीनों बाद मिलने लगेगा. इसके अलावा Enterprise और Education प्लान वाले यूजर्स को नया मॉडल डिफॉल्ट बनने से पहले एक सप्ताह का प्रीव्यू भी मिलेगा.

मैथ और कोडिंग में और भी शक्तिशाली

GPT-5.1 तकनीकी कौशल में भी काफी सुधरा हुआ है. यह AIME 2025 जैसी एडवांस मैथ्स प्रॉब्लम, Codeforces जैसी प्रोग्रामिंग साइटों के कोडिंग कार्यों में बेहतर परफॉर्म करता है. साथ ही, GPT-5.1 Thinking वेरिएंट कठिन सवालों और जटिल तकनीकी अवधारणाओं को बिना भारी-भरकम जार्गन के सरल, स्पष्ट और समझने योग्य भाषा में समझाने की क्षमता रखता है.

यह भी पढ़ें: ओपनएआई का बड़ा ऐलान, भारत में चैटजीपीटी गो सर्विस एक साल तक फ्री

यह भी पढ़ें: Android पर आया OpenAI का Sora वीडियो जेनरेटर ऐप, भारतीय यूजर्स को अभी करना होगा इंतजार

Previous article Juhi Chawla Birthday: कितने करोड़ की मालकिन है भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला? संपत्ति और शोहरत देख हो जाएंगे हैरान
Next article Dharmendra की बिगड़ी तबीयत के बीच सनी देओल का दिखा ‘गदर’ वाला रूप, आंखों में गुस्सा भरकर कहा- आपके घर में मां-बाप हैं, शर्म करो
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel