[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus Summer Sale का ऐलान, फोन से लेकर टैबलेट और ईयरबड्स पर मिलेगी तगड़ी डील

OnePlus Summer Sale का ऐलान, फोन से लेकर टैबलेट और ईयरबड्स पर मिलेगी तगड़ी डील

0
OnePlus Summer Sale का ऐलान, फोन से लेकर टैबलेट और ईयरबड्स पर मिलेगी तगड़ी डील
वनप्लस

OnePlus ने भारत में अपनी Summer Sale का ऐलान कर दिया है. इस सेल में कंपनी अपने कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दे रही है. इसमें स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर कीमत में कटौती, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे मिलेंगे. यहां जानिए कौन-कौन से प्रोडक्ट पर मिलेगी कितने की छूट.

कब से शुरू होगी सेल?

OnePlus Summer Sale 8 मई रात 12 बजे से शुरू होगी. यह सेल OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट, OnePlus Experience Stores, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध रहेगी. वहीं ऑडियो प्रोडक्ट्स Myntra और Blinkit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी मिलेंगे.

OnePlus 15 सीरीज पर ऑफर्स

नई OnePlus 15 सीरीज पर डायरेक्ट डिस्काउंट नहीं है, लेकिन बैंक ऑफर्स के जरिए कीमत कम हो जाती है.

  • सेल में OnePlus 15 पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी कीमत ₹77999 से घटकर ₹73,999 हो जाएगी.
  • OnePlus 15R पर 2000 डिस्काउंट के साथ ₹2,000 तक का बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिससे इसे ₹50,999 में खरीदा जा सकता है.

OnePlus 13 सीरीज पर ऑफर्स

इस सेल में OnePlus 13 की शुरुआती कीमत ₹57,999, जबकि OnePlus 13R ₹37,999 की शुरुआती कीमत पर मिलेगी. वहीं कॉम्पैक्ट OnePlus 13s को ₹46,999 में खरीदा जा सकता है. ये सभी कीमतें बैंक डिस्काउंट और EMI ऑफर्स के बाद की हैं, जिससे फ्लैगशिप परफॉर्मेंस अब और किफायती हो गई है.

OnePlus Nord लाइनअप पर डिस्काउंट

नया OnePlus Nord 6 इस सेल में ₹36,999 की कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 165 FPS गेमिंग सपोर्ट और बड़ी 9000mAh SiCarbon बैटरी दी गई है, जो इसे मिड-रेंज में एक दमदार ऑप्शन बनाती है.

OnePlus Pad सीरीज पर ऑफर्स

OnePlus अपनी Summer Sale में टैबलेट सेगमेंट पर भी शानदार डील्स दे रहा है, जिससे अलग-अलग बजट के यूजर्स के लिए कई अच्छे ऑप्शन उपलब्ध हो गए हैं.

  • OnePlus Pad 4 को ₹54,999 में खरीदा जा सकता है और इसके साथ ₹5,499 का Stylo Pro फ्री दिया जा रहा है, जो इसे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए और भी काम का बनाता है.
  • OnePlus Pad Go 2 भी ₹24,999 में फ्री Stylo के साथ मिलेगा, जो एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा ऑप्शन है.
  • OnePlus Pad 3 भी सेल में ₹48,999 में Stylo 2 के साथ उपलब्ध है, जबकि बजट सेगमेंट में OnePlus Pad Lite ₹14,999 में मिल रहा है.

इन सभी टैबलेट्स पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे आप आसानी से इन्हें खरीद सकते हैं.

OnePlus ऑडियो डिवाइसेस पर छूट

OnePlus की Summer Sale में ऑडियो सेगमेंट में भी शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे यूजर्स कम कीमत में बेहतर साउंड क्वालिटी का मजा ले सकते हैं.

  • OnePlus Buds Pro 3 सेल में ₹9,999 में मिलेगा, जो प्रीमियम ANC और शानदार साउंड एक्सपीरियंस देता है.
  • OnePlus Buds 4 को भी सेल में ₹5,599 में खरीदा जा सकता है.
  • बजट सेगमेंट में ₹3,799 में OnePlus Nord Buds 4 Pro और ₹2,649 में OnePlus Nord Buds 3 Pro मिल रहे हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया हैं.
  • अगर आप नेकबैंड पसंद करते हैं, तो OnePlus Bullets Wireless Z3 ₹1,499 में एक किफायती और भरोसेमंद ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Flipkart की मेगा सेल में iPhone पर मिलने वाली है तगड़ी छूट, जानें कौन-सा मॉडल मिलेगा कितने में

Previous article MI vs LSG: रोहित–रिकेल्टन की पारियों से लखनऊ ढेर, मुंबई इंडियंस ने चेज किया अपना सबसे बड़ा टोटल
Next article Bokaro News : बिजली समस्या दूर करने पर जोर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel