[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus Realme Merger: ओप्पो ने की स्मार्टफोन मार्केट में उलटफेर की तैयारी? जानिए यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

OnePlus Realme Merger: ओप्पो ने की स्मार्टफोन मार्केट में उलटफेर की तैयारी? जानिए यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

0
OnePlus Realme Merger: ओप्पो ने की स्मार्टफोन मार्केट में उलटफेर की तैयारी? जानिए यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बड़ी हलचल की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus और Realme अब अपने ऑपरेशन्स को एक नए बिजनेस यूनिट के तहत जोड़ सकते हैं. कहा जा रहा है कि दोनों ब्रांड्स की ग्लोबल और चीन की गतिविधियों को मिलाकर एक सब-प्रोडक्ट सेंटर बनाया जाएगा. यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब कंपनी के भविष्य को लेकर खासकर भारत और यूरोप में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

Oppo के तहत बढ़ेगी पकड़, ब्रांड स्ट्रेटेजी होगी साफ

दरअसल, दोनों ही ब्रांड पहले से Oppo के इकोसिस्टम का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में Realme की वापसी Oppo ग्रुप के अंदर होने के बाद अब यह मर्जर स्ट्रेटेजी और मजबूत दिख रही है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस इंटीग्रेशन का मकसद रिसोर्सेज को एक जगह लाना और मार्केट में बेहतर पकड़ बनाना बताया जा रहा है. इससे Oppo, OnePlus और Realme के बीच तालमेल बढ़ेगा और प्रोडक्ट प्लानिंग ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी.

लीडरशिप में बदलाव, एक ही टीम संभालेगी जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए यूनिट की कमान Li Jie को दी जा सकती है. वह सीधे Pete Lau को रिपोर्ट करेंगे.

साथ ही मार्केटिंग और सर्विस ऑपरेशन्स भी एक साथ मर्ज किए जा सकते हैं. इसका मतलब यह है कि आगे चलकर यूजर्स को ब्रांड्स के बीच ज्यादा यूनिफॉर्म एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है.

भारत में OnePlus को लेकर क्यों उठे सवाल?

हाल के महीनों में भारत में OnePlus के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं. खासकर Robin Liu के इस्तीफे के बाद यह अटकलें और बढ़ गईं.

हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि भारत में उसका ऑपरेशन जारी रहेगा और लोकल स्ट्रेटेजी पर काम चलता रहेगा. लेकिन रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि अब मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में बदलाव हो रहा है, जिससे दोनों ब्रांड्स की स्वतंत्र पहचान थोड़ी कम हो सकती है.

यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर

इस संभावित मर्जर का सबसे बड़ा असर प्रोडक्ट और सर्विस लेवल पर दिख सकता है.

यूजर्स को बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट, तेज अपडेट और ज्यादा कंसिस्टेंट सर्विस नेटवर्क मिल सकता है. साथ ही, कंपनियां कॉस्ट कम करके ज्यादा फीचर-लोडेड डिवाइस लॉन्च कर सकती हैं.

हालांकि, यह भी देखना दिलचस्प होगा कि ब्रांड की अलग पहचान कितनी बनी रहती है.

यूजर एक्सपीरिएंस और ब्रांड आइडेंटिटी की बात

OnePlus और Realme का यह संभावित मर्जर स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. Oppo के तहत मजबूत इंटीग्रेशन से कंपनियां अपनी ग्लोबल पोजिशन और मजबूत कर सकती हैं.

अब नजर इस बात पर रहेगी कि यह बदलाव यूजर्स के अनुभव को कितना बेहतर बनाता है और ब्रांड्स अपनी पहचान कैसे बनाए रखते हैं.

यह भी पढ़ें: OnePlus क्या सच में है बंदी के कगार पर? ग्लोबल शटडाउन या सिर्फ स्मार्ट शिफ्ट?

यह भी पढ़ें: OnePlus Dismantled: क्या वनप्लस को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है ओप्पो? क्यों और कैसे बढ़ीं ब्रांड की मुश्किलें?

Previous article पीसीसी सड़क निर्माण की ईओ ने की जांच
Next article राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर मकान सूचीकरण के पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel