[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 10,050mAh की बड़ी बैटरी वाले OnePlus Pad Go 2 टैबलेट की सेल शुरू, मिलेंगे कई AI-बेस्ड फीचर्स

10,050mAh की बड़ी बैटरी वाले OnePlus Pad Go 2 टैबलेट की सेल शुरू, मिलेंगे कई AI-बेस्ड फीचर्स

0
10,050mAh की बड़ी बैटरी वाले OnePlus Pad Go 2 टैबलेट की सेल शुरू, मिलेंगे कई AI-बेस्ड फीचर्स
वनप्लस पैड गो टैबलेट

OnePlus Pad Go 2 Sale Starts: चाइनीज टेक कंपनी OnePlus ने बुधवार को भारत में अपने नये स्मार्टफोन OnePlus 15R के साथ नया OnePlus Pad Go 2 टैबलेट भी लॉन्च कर दिया है. Pad Go 2 टैबलेट की सेल आज से भारत में शुरू भी हो गई है. यह Lavender Drift और Shadow Black कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. यह नया एंड्रॉयड टैबलेट कंपनी के Pad Go टैबलेट का अपग्रेडेड वर्जन है. साथ ही कंपनी का यह पहला टैबलेट है, जिसमें Stylo (स्टाइलस) सपोर्ट दिया गया है. Pad Go 2 टैबलेट को खासतौर पर स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए अच्छा टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके लिए ये नया ऑप्शन अच्छा है.

OnePlus Pad Go 2 की कीमत

OnePlus के ऑफिशियल साइट के अलावा कंपनी का ये नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 सेल के लिए ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर उपलब्ध है. इस टैबलेट में दो वेरिएंट्स 8GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शन मिलेंगे. कीमत कि बात करें, तो इसके बेस वेरिएंट 8GB+128GB (सिर्फ Wi-Fi) की कीमत 25,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 8GB+256GB (सिर्फ Wi-Fi) की कीमत 28,999 रुपये है. हालांकि, Wi-Fi और 5G कनेक्टिविटी के साथ 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. वहीं, इसके साथ आने वाले OnePlus Pad Go 2 Stylo की कीमत 3,999 रुपये है. इसके अलावा, कंपनी Axis क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का लिमिटेड-टाइम डिस्काउंट दे रही है, जिससे आप बेस मॉडल को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

Oneplus Pad Go 2 Price
वनपल्स पैड गो की कीमत

OnePlus Pad Go 2 स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: OnePlus Pad Go 2 में 12.1-इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,980×2,800 पिक्सल है. स्क्रीन Dolby Vision सपोर्ट, 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 284ppi पिक्सल डेंसिटी और 88.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 98% DCI-P3 कलर गैमट कवरेज देती है, जिससे विज़ुअल एक्सपीरियंस काफी शानदार मिलेगा.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए OnePlus Pad Go 2 में 4nm MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR5x RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा. वहीं, बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है. इसके साथ ही इसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं. जैसे AI Writer, AI Recorder और AI Reflection Eraser, जो प्रोडक्टिविटी और कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाते हैं.

कैमरा: इस टैबलेट के बैक पैनल में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 8MP का कैमरा दिया गया है.

बैटरी: पावर के लिए इस टैबलेट में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए OnePlus Pad Go 2 में 5G सपोर्ट मिलेगा.

यह भी पढ़ें: OnePlus 15R Launch: 7400mAh बैटरी और Snapdragon चिप वाले मॉडल की जानिए कीमत

यह भी पढ़ें: OnePlus 15 Review: शानदार परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी… लेकिन क्या यह 2025 का असली फ्लैगशिप है?

Previous article Bihar Crime: पटना में साइबर अपराध चरम पर, दूसरे अपराधों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा दर्ज हो रहे केस
Next article SEBI Mutual Fund Rules: म्यूचुअल फंड नियम बदले और दौड़ पड़े AMC शेयर, बाजार में जबरदस्त उछाल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel