[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus Pad Go 2 में मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और 10,050mAh की तगड़ी बैटरी, लॉन्च से पहले फीचर्स के साथ सामने आई बिक्री की तारीख

OnePlus Pad Go 2 में मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और 10,050mAh की तगड़ी बैटरी, लॉन्च से पहले फीचर्स के साथ सामने आई बिक्री की तारीख

0
OnePlus Pad Go 2 में मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और 10,050mAh की तगड़ी बैटरी, लॉन्च से पहले फीचर्स के साथ सामने आई बिक्री की तारीख
वनप्लस पैड गो 2

चाइनीज टेक कंपनी OnePlus अगले हफ्ते अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 लॉन्च करने जा रहा है. यह साल 2023 में लॉन्च हुए OnePlus Pad Go का नया और अपग्रेडेड वर्जन है. OnePlus 15R स्मार्टफोन के साथ इस टैबलेट को कंपनी 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है. वहीं, 18 दिसंबर से यह टैबलेट सेल के लिए उपलब्ध भी हो जाएगा. कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. लॉन्च से पहले ही OnePlus ने इसके कई अहम फीचर्स जैसे प्रोसेसर, बैटरी, फास्ट चार्जिंग और स्टायलस सपोर्ट से जुड़े जरूरी खुलासे कर दिए हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

OnePlus Pad Go 2 में कैसा होगा डिस्प्ले?

डिस्प्ले की बात करें, तो इस टैबलेट में 12.1 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जिसमें 284ppi पिक्सल डेंसिटी, 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 98% DCI-P3 कलर कवरेज और 7:5 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.5% होगा और यह Dolby Vision को भी सपोर्ट करेगा. साथ ही यह डिस्प्ले TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 4.0 सर्टिफिकेशन के साथ आएगी, जिससे आंखों पर कम असर पड़ेगा. सॉफ्टवेयर के लिहाज से इसमें OnePlus का Open Canvas मल्टीटास्किंग सिस्टम मिलेगा, जिसमें स्प्लिट-स्क्रीन और मल्टी-विंडो स्विचिंग का सपोर्ट होगा.

OnePlus Pad Go 2 में कितने की मिलेगी बैटरी?

OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी के अनुसार, यह टैबलेट 15 घंटे तक लगातार वीडियो, 53 घंटे म्यूजिक प्लेबैक और 60 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देने में कैपेबल होगा. खास बात यह है कि इसमें रिवर्स केबल चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकेंगे. साथ ही कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि इसके साथ आने वाला OnePlus Pad Go 2 Stylo पहला ऐसा स्टायलस होगा, जो Pad Go सीरीज के साथ काम करेगा. यह स्टायलस खासतौर पर नोट्स बनाने, पढ़ाई, ऑफिस वर्क और क्रिएटिव काम के लिए बनाया गया है और इसमें फास्ट चार्जिंग दी जाएगी, जिसमें सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से आधे दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा.

OnePlus Pad Go 2 में कैसा मिलेगा परफॉर्मेंस?

कंपनी के मुताबिक, इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300-Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 4nm तकनीक पर बना है. वहीं, हाल ही में सामने आई Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Pad Go 2 में 8GB रैम मिलेगी और यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा. इससे साफ है कि कंपनी इस टैबलेट को परफॉर्मेंस के मामले में काफी मजबूत बनाने वाली है.

यह भी पढ़ें: 7,400mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ OnePlus 15R का जमेगा जलवा

यह भी पढ़ें: 20 हजार से कम में मिल रहे स्मार्ट वैल्यू टैबलेट्स, धमाकेदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और पावर पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ

Previous article Astrology: साल 2026 के राजा होंगे देव गुरु बृहस्पति, इन राशि वालों को पूरे साल होगा जबरदस्त धन लाभ
Next article Bihar Tourism: कोसी महासेतु के पास फाइव स्टार सुविधा,यात्रियों को मिलेगा नया सफर अनुभव
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel