[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus Pad 4 Sale: ₹5000 डिस्काउंट के साथ फ्री मिल रहा Stylo Pro स्टाइलस

OnePlus Pad 4 Sale: ₹5000 डिस्काउंट के साथ फ्री मिल रहा Stylo Pro स्टाइलस

0
OnePlus Pad 4 Sale: ₹5000 डिस्काउंट के साथ फ्री मिल रहा Stylo Pro स्टाइलस
वनप्लस पैड 4 सेल

OnePlus ने अपने लेटेस्ट टैबलेट OnePlus Pad 4 की सेल आज से शुरू कर दी है. पहली सेल के मौके पर कंपनी टैबलेट पर बैंक ऑफर्स और फाइनेंस ऑप्शन्स भी दे रही है, जिससे यूजर्स लॉन्च प्राइस से कम में टैबलेट खरीद सकते हैं. इस नये टैबलेट की खासियत कि बात करें, तो इसमें यूजर्स को पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और स्मार्ट AI फीचर्स मिलेंगे. कंपनी ने इस टैबलेट में कई प्रोडक्टिविटी फोकस्ड फीचर्स भी दिए हैं, जिससे यूजर्स को लगभग PC जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा. साथ ही इसके साथ मिलने वाला OnePlus Stylo Pro स्टाइलस बेहतर प्रेशर सेंसिटिविटी और ज्यादा सटीक लिखने/ड्रॉइंग के लिए रिफाइंड टिप के साथ आता है.

क्या है कीमत?

OnePlus Pad 4 दो वेरिएंट्स में मिलेगा, जिसकी कीमत-

  • 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹54,999
  • 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है.

ऑफर्स की बात करें तो दोनों वेरिएंट्स पर कंपनी 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा, 5499 रुपये की कीमत वाला OnePlus Stylo Pro फिलहाल फ्री में दिया जा रहा है. साथ ही यूजर्स के लिए 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है.

दमदार परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

इस टैबलेट में 13.2 इंच का 3.4K अल्ट्रा-क्लियर डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा. साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट, 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस और 12-बिट कलर सपोर्ट मिलेगा, जिससे कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है.

OnePlus Pad 4 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस बनाता है. इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स बेहद स्मूद तरीके से चलते हैं.

इसके अलावा, इसमें बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी डिवाइस को ठंडा और परफॉर्मेंस को स्टेबल बनाए रखेगा.

सॉफ्टवेयर और प्रोडक्टिविटी

OnePlus Pad 4 में OxygenOS 16 दिया गया है, जो इसे सिर्फ एक टैबलेट नहीं, बल्कि लगभग PC जैसा एक्सपीरियंस देता है. इसमें मल्टीटास्किंग के लिए रीसाइजेबल विंडोज, ड्रैग-एंड-ड्रॉप सपोर्ट और सेकेंड स्क्रीन के साथ क्रॉस-डिवाइस कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे एक साथ कई काम करना आसान और फास्ट हो जाता है.

इसके अलावा, इसमें AI Writer, AI Summary, AI Translate, AI Painter और AI Recorder जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो नोट्स बनाने, कंटेंट लिखने, ट्रांस्लेट और क्रिएटिव काम को पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बना देते हैं.

ऑडियो और कनेक्टिविटी

OnePlus Pad 4 ऑडियो एक्सपीरियंस के मामले में काफी दमदार साबित होता है. इसमें 8-स्पीकर सेटअप (4 वूफर + 4 ट्वीटर) दिया गया है, जो तेज और साफ साउंड के साथ डीप बेस भी देता है. Spatial Audio सपोर्ट की वजह से मूवी देखने और म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस और ज्यादा इमर्सिव हो जाता है.

कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह टैबलेट Wi-Fi 7 और AI स्मार्ट एंटीना टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे इंटरनेट स्पीड फास्ट और कनेक्शन ज्यादा स्टेबल रहता है. यानी एंटरटेनमेंट हो या ऑनलाइन काम, दोनों में स्मूद और बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है.

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus Pad 4 में 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए इस्तेमाल करने की सुविधा देती है. यह टैबलेट 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे कम समय में जल्दी चार्ज हो जाता है.

कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज करने पर यह टैबलेट करीब 20 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और लगभग 7 घंटे तक गेमिंग का साथ दे सकता है, यानी एंटरटेनमेंट और काम दोनों के लिए यह काफी भरोसेमंद साबित होता है.

यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट्स की बिक्री शुरू, खरीदते वक्त मिलेगा ₹3,000 तक का डिस्काउंट

Previous article विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद, सीएम ने रक्षा मंत्री से की खास बातचीत, जानें क्या है नया प्लान
Next article Muzaffarpur News : बुजुर्ग की वृद्धाश्रम में मौत, जांच में जुटी एफएसएल टीम
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel